लाइव न्यूज़ :

एनसीएल का पर्यावरण अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये मध्य प्रदेश सरकार के साथ समझौता

By भाषा | Updated: August 11, 2021 21:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली 11 अगस्त (भाष) कोल इंडिया की सहायक कंपनी एनसीएल ने बुधवार को कहा कि उसने सिंगरौली पर्यटन सर्किट को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के साथ हाथ मिलाया है।

इस साझेदारी से इस खनन क्षेत्र को पर्यावरण के अनुकूल विकसित करते हुये पर्यटन बढ़ाने में मदद मिलेगी, जो स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और व्यापार के अवसर भी पैदा करेगा। क्षेत्र में पारिस्थितिकी पार्क भी विकसित किया जायेगा।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के साथ बुधवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये।’’

इस दौरान एनसीएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पीके सिन्हा ने जहां एक तरफ क्षेत्र से कोयले की बिना रुकावट आपूर्ति की बात कही वहीं उन्होंने सिंगरौली क्षेत्र के सतत विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

उन्होंने इसके अलावा सिंगरौली ईको-पर्यटन सर्किट के विकास के लिए मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग को अपना पूर्ण समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि यह पर्यटन सर्किट राज्य के सुदूर पूर्वी जिले के विकास में अहम पड़ाव साबित होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजम्मू-श्रीनगर के बीच डायरेक्ट वंदे भारत ट्रेन 30 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद, सभी तैयारियां पूरी

विश्वट्रंप के युद्धविराम ऐलान के चंद घंटों बाद ईरान का पलटवार, होर्मुज में कंटेनर जहाज पर की गोलीबारी

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

भारतदिल्ली के स्कूलों में बदले नियम, हीटवेव के चलते बाहर नहीं होगी मॉर्निंग असेंबली, नई गाइडलाइन्स जारी

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट