लाइव न्यूज़ :

एनबीसीसी, सुरक्षा समूह ने जेपी इंफ्राटेक के लिए संशोधित बोलियां जमा कीं

By भाषा | Updated: April 8, 2021 14:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनबीसीसी और मुंबई स्थित सुरक्षा समूह ने उच्चतम न्यायालय के निर्देश के अनुसा दिवालिया प्रक्रिया के तहत कर्ज से डूबी जेपी इंफ्राटेक के अधिग्रहण के लिए अपनी संशोधित बोलियां प्रस्तुत की हैं।

न्यायालय ने पिछले महीने एनबीसीसी की समाधान योजना को दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के मानदंडों को पूरा करने में खामियों चलते मंजूरी देने से इनकार कर दिया।

साथ ही न्यायालय ने कहा था कि कंपनी के अधिग्रहण के लिए कोई नया रुचि पत्र (ईओआई) शामिल नहीं किया जा सकता है। सिर्फ सार्वजनिक क्षेत्र की एनबीसीसी और सुरक्षा रियल्टी को ही संशोधित प्रस्ताव देने की अनुमति होगी।

इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने समाधान प्रक्रिया को 45 दिन बढ़ाने का भी निर्देश दिया था।

एनबीसीसी और सुरक्षा समूह ने अपनी समाधान योजना अंतरिम समाधान पेशेवर (आईआरपी) अनुज जैन को सौंप दी है।

जैन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि एनबीसीसी और सुरक्षा समूह ने अपनी बोलियां जमा कर दी हैं और 12 अप्रैल को सीओसी की बैठक होने वाली है। यह बोली प्रक्रिया का चौथा दौर है।

पिछले साल तीन मार्च को एनसीएलटी ने एनबीसीसी की दिवाला प्रक्रिया के जरिये जेआईएल के अधिग्रहण और अगले साढ़े तीन साल में 20,000 फ्लैटों को पूरा करने की अनुमति दी थी। इस आदेश को राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) और उसके बाद उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें