लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र मोदी सरकार के पास उपलब्ध नकदी की समीक्षा के बाद RBI ने लिया फैसला, मार्च में बाजार से उठायेगी 51,000 करोड़ रुपये अतिरिक्त उधारी

By भाषा | Updated: March 17, 2020 05:35 IST

इससे पहले नरेंद्र मोदी सरकार की योजना विभिन्न अवधि के ट्रेजरी बिल जारी कर बाजार से 24,000 करोड़ रुपये उठाने की थी।

Open in App
ठळक मुद्देअब संशोधित अनुमानों के मुताबिक सरकार ट्रेजरी बिल के माध्यम से तीन चरणों में 75,000 करोड़ रुपये जुटायेगी।वित्त मंत्रालय के बयान के मुताबिक 25,000 करोड़ रुपये मूल्य के ट्रेजरी बिलों की नीलामी 18 मार्च को की जाएगी।

नयी दिल्ली: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के पास उपलब्ध नकदी की समीक्षा के बाद रिजर्व बैंक की योजना मार्च में 51,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त उधारी जुटाने की है। केंद्रीय बैंक इसके लिए लघु अवधि की प्रतिभूतियां जारी करेगा। यह सरकार के 2020-21 के बजट में दिये गये संशोधित अनुमानों के अनुरूप है।

इससे पहले सरकार की योजना विभिन्न अवधि के ट्रेजरी बिल जारी कर बाजार से 24,000 करोड़ रुपये उठाने की थी। अब संशोधित अनुमानों के मुताबिक सरकार ट्रेजरी बिल के माध्यम से तीन चरणों में 75,000 करोड़ रुपये जुटायेगी। वित्त मंत्रालय के बयान के मुताबिक 25,000 करोड़ रुपये मूल्य के ट्रेजरी बिलों की नीलामी 18 मार्च को की जाएगी।

इसके बाद 24 और 30 मार्च को भी इतने ही मूल्य के ट्रेजरी बिलों को नीलाम किया जाएगा। आम बजट 2020-21 के बजट में सरकार की शुद्ध उधारी के संशोधित अनुमान में 2019-20 के बजट अनुमान 4.48 लाख करोड़ रुपये को बढ़ाकर 4.99 लाख करोड़ रुपये किया गया है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें