लाइव न्यूज़ :

नये विकास वित्त संस्थान के नाम, ‘लोगो’ बताइये, 15 लाख रुपये तक का ईनाम पाइये

By भाषा | Updated: July 28, 2021 22:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जुलाई वित्त मंत्रालय ने बुधवार को नये विकास वित्त संस्थान (डीएफआई) के लिये नाम, ‘टैगलाइन’ और ‘लोगो’ के लिए नागरिकों से प्रविष्टियां आमंत्रित की। इस संस्थान को देश में बुनियादी ढांचे के वित्तपोषण के लिए पासा पलटने वाला में माना जा रहा है।

इसके लिये प्रत्येक श्रेणी में चुनी गयी प्रविष्टियों को 5-5 लाख रुपये तक के नकद पुरस्कार दिये जाएंगे।

इससे पहले, मंत्रालय ने 2014 में सरकार के प्रमुख वित्तीय समावेशी कार्यक्रम - ‘प्रधानमंत्री जनधन योजना’ के लिए नाम चुनने को लेकर इसी तरह की कवायद की थी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘वित्त मंत्रालय, माई गॉव इंडिया के सहयोग से नये विकास वित्त संस्थान के नाम, ‘टैगलाइन’ और ‘लोगो’ के लिए एक प्रतियोगिता की घोषणा कर रहा है। प्रत्येक श्रेणी में 5-5 लाख रुपये तक के नकद पुरस्कार। प्रविष्टियों की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2021 है।’’

वित्त मंत्री डीएफआई के गठन की घोषणा 2021-22 के बजट में की थी। संसद ने मार्च में बुनियादी ढांचा विकास और वित्त पोषण के लिये राष्ट्रीय बैंक (एनएबीएफआईडी) विधेयक को मंजूरी दे दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें