लाइव न्यूज़ :

नाबार्ड का अनुमान, 2021-22 के लिए ओडिशा की कुल ऋण आवश्यकता 1,10,735 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: January 26, 2021 10:23 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 26 जनवरी नाबार्ड का अनुमान है कि वर्ष 2021-22 के लिए ओडिशा की कुल ऋण आवश्यकता 1,10,735 करोड़ रुपये है और इस दौरान फसलों के विविधीकरण, पशु पालन और मछली क्षेत्र के अलावा स्व-सहायता समूहों को कर्ज देने पर खासतौर से ध्यान दिया जाएगा।

ओडिशा के वित्त मंत्री निरंजन पुजारी द्वारा यहां सोमवार को 2021-22 के लिए राज्य ऋण गोष्ठी में जारी राज्य केंद्रित दस्तावेज में यह जानकारी दी गई।

नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक सी उदयभास्कर ने कहा कि ओडिशा के लिए 2021-22 के दौरान कुल ऋण अनुमान 1,10,735 करोड़ रुपये है, जो राज्य के सभी कृषि-जलवायु क्षेत्रों के संभावित आकलन पर आधारित है।

उन्होंने योजना के तहत ऋण वृद्धि के लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य सरकार, बैंकों और अन्य हितधारकों के सहयोग की अपील की। उन्होंने राज्य में नाबार्ड की महत्वपूर्ण पहलों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2021-22 के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्र में अनुमानित ऋण प्रवाह वर्ष 2020-21 के मुकाबले 22.5 प्रतिशत बढ़ाया गया है। कृषि क्षेत्र के लिए आनुमानित ऋण 46,460.40 करोड़ रुपये है, जो वर्ष 2020-21 के मुकाबले 7.34 प्रतिशत अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें