लाइव न्यूज़ :

मांग कमजोर रहने से सरसों, सोयाबीन में गिरावट, मूंगफली में मांग निकलने से सुधार

By भाषा | Updated: August 10, 2021 19:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अगस्त विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को सरसों, सोयाबीन और बिनौला तेल कीमतों में गिरावट रही, जबकि मांग निकलने से मूंगफली तेल तिलहन में सुधार रहा। मलेशिया एक्सचेंज बंद रहने से सीपीओ और पामोलीन तेल के भाव पूर्ववत रहे।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज मंगलवार को बंद रहा जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में आधा प्रतिशत की तेजी रही। इसका कारोबार पर मिला जुला असर दिखाई दिया।

सूत्रों ने कहा कि मांग कमजोर रहने से सरसों तेल तिलहन में नरमी है लेकिन बाजार में सरसों की आवक कम हुई। राजस्थान के भरतपुर में सरसों के भाव टूटने से वहां जो आवक 6,000 बोरी की थी वह घटकर लगभग 1,000 बोरी रह गई। किसान सस्ते भाव पर माल नहीं बेच रहे।

उन्होंने कहा कि किसानों के पास अब सरसों का उतना स्टॉक नहीं है जितना कुछ विशेषज्ञ अनुमान जता रहे हैं क्योंकि किसान ज्यादातर माल ऊंची कीमत पर बेच चुके हैं। जो कुछ स्टॉक है वह थोड़ा बहुत किसानों के ही पास है जो थोड़ी थोड़ी मात्रा में बाजार में स्टॉक निकाल रहे हैं।

जानकारों का कहना है कि सहकारी संस्था हाफेड और नाफेड को अब भी कुछ सरसों का स्टॉक बना लेना चाहिये जिससे आगामी मांग को पूरा किया जा सके।

सूत्रों ने कहा कि सरकार ने खाद्य तेल तिलहनों के उत्पादन बढ़ाने और आयात पर निर्भरता खत्म करने का जो संकल्प जताया है उससे किसान सहित तेल जगत के सभी अंशधारकों में काफी उत्साह है।

उन्होंने कहा कि पशु चारे और मुर्गीदाने की कमी को देखते हुए सरकार ने सोयाबीन तेल रहित खल (डीओसी) के आयात की जो अनुमति प्रदान की है, वह एक वाजिब कदम है लेकिन अगर सोयाबीन दाने का आयात किया जाता तो देश में तेल के साथ साथ सोयाबीन डीओसी की जरुरत भी पूरी होती और घरेलू तेल उद्योग को काम भी मिलता।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,775 - 7,825 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 6,395 - 6,540 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,500 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,235 - 2,365 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,350 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,495 -2,545 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,580 - 2,690 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,100 - 17,600 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,800 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,750 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,335 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,650 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,000 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,400 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें