लाइव न्यूज़ :

सरसों तेल तिलहन, सोयाबीन तिलहन में सुधार, सोयाबीन तेल में गिरावट

By भाषा | Updated: December 2, 2021 19:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर विदेशों में मिले-जुले रुख के बीच देश के तेल-तिलहन बाजारों में बृहस्पतिवार को सरसों तेल तिलहन एवं सोयाबीन तिलहन के भाव में सुधार आया जबकि मांग प्रभावित होने से सोयाबीन तेल कीमतों में गिरावट आई। बाकी तेल-तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में 0.68 प्रतिशत की गिरावट रही जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में फिलहाल लगभग 0.50 प्रतिशत की तेजी रही।

सूत्रों ने कहा कि देश में सोयाबीन तेल का जरुरत से कहीं अधिक मात्रा में आयात हो रखा है और इसी वजह से मांग कमजोर होने के कारण सोयाबीन तेल के भाव गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी ओर मांग होने से सरसों तेल तिलहन के भाव में सुधार दिखा।

उन्होंने कहा कि सामान्य कारोबार के बीच मूंगफली तेल तिलहन, बिनौला, सीपीओ और पामोलीन तेल सहित बाकी तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

बाकी तेल-तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 8,645 - 8,675 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 5,775 - 5,860 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 12,700 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,870 - 1,995 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 17,150 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,660 -2,685 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,740 - 2,850 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,700 - 18,200 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,050 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,750 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,450

सीपीओ एक्स-कांडला- 10,950 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 11,850 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,600 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,500 (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना 6,400 - 6,500, सोयाबीन लूज 6,300 - 6,350 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 3,825 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब