लाइव न्यूज़ :

धनाभाव में मुंबई का हयात रीजेंसी होटल बंद

By भाषा | Updated: June 7, 2021 23:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून वैश्विक आतिथ्य फर्म हयात होटल कॉरपोरेशन ने मुंबई के हयात रीजेंसी होटल में अगले आदेश तक परिचालन निलंबित कर दिया है।

हयात के उपाध्यक्ष और भारत में उसके प्रमुख सुंजय शर्मा ने इस विषय में पीटीआई-भाषा के एक सवाल के जवाब में बताया, ‘‘हयात रीजेंसी मुंबई के स्वामित्व का अधिकार रखने वाली कंपनी एशियन होटल्स (वेस्ट) लिमिटेड से होटल के परिचालन को बनाए रखने के लिए आवश्यक धनराशि नहीं मिलने के चलते हयात रीजेंसी मुंबई के सभी कामकाज को अस्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला किया गया है।’’

उन्होंने कहा कि होटल अगले आदेश तक बंद रहेगा। होटल की सेवाओं का आगे के लिए आरक्षण अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है।

शर्मा ने यह भी कहा कि हम अपने अतिथियों को सबसे अधिक मान देते हैं। हम होटल स्वामी के साथ मिल कर स्थिति का निराकरण करने में लगे हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें