लाइव न्यूज़ :

सीएनजी 89.50 रुपये प्रति किलो और पीएनजी 54 रुपये प्रति घन मीटर हुई, महानगर गैस लिमिटेड ने दिया झटका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 5, 2022 09:50 IST

केंद्र ने अक्टूबर की शुरुआत में घरेलू स्तर पर उत्पादित गैस की कीमत वित्त वर्ष की दूसरी छमाही के लिए 40 प्रतिशत तक बढ़ा दी थी। इसके पहले अप्रैल में भी पहली छमाही के लिए गैस के दाम 110 प्रतिशत बढ़ाए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देएक अप्रैल को वाहनों में ईंधन के तौर पर इस्तेमाल होने वाली सीएनजी के दाम 60 रुपये प्रति किलो था।घरेलू रसोई गैस पीएनजी 36 रुपये प्रति घन मीटर के भाव पर थी।घरेलू पीएनजी 1.50 रुपये महंगी होकर 54 रुपये प्रति घन मीटर हो गई है।

मुंबईः सरकारी नियंत्रण वाली गैस आपूर्तिकर्ता महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने एक बार फिर सीएनजी एवं पाइप के जरिये आपूर्ति वाली रसोई गैस (पीएनजी) की कीमतों में वृद्धि कर दी। अक्टूबर से एमजीएल का कीमतें बढ़ाने का यह दूसरा मौका है।

केंद्र ने अक्टूबर की शुरुआत में घरेलू स्तर पर उत्पादित गैस की कीमत वित्त वर्ष की दूसरी छमाही के लिए 40 प्रतिशत तक बढ़ा दी थी। इसके पहले अप्रैल में भी पहली छमाही के लिए गैस के दाम 110 प्रतिशत बढ़ाए गए थे। एक अप्रैल को वाहनों में ईंधन के तौर पर इस्तेमाल होने वाली सीएनजी के दाम 60 रुपये प्रति किलो था जबकि घरेलू रसोई गैस पीएनजी 36 रुपये प्रति घन मीटर के भाव पर थी।

गैस की कीमतों में आई तेजी के बीच डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत गिरने के असर को कम करने के लिए एमजीएल ने सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़ा दिए हैं। अब सीएनजी 3.50 रुपये प्रति किलो महंगी होकर 89.50 रुपये प्रति किलो हो गई है। वहीं घरेलू पीएनजी 1.50 रुपये महंगी होकर 54 रुपये प्रति घन मीटर हो गई है। नई दरें आधी रात से प्रभावी हो जाएंगी।

नियंत्रित कीमत वाली गैस की कम आपूर्ति को देखते हुए एमजीएल ने कहा कि आपूर्ति 10 प्रतिशत तक घट गई है जिससे उसे मांग बनी रहने से अपेक्षाकृत ऊंची कीमतों पर गैस खरीदनी पड़ रही है। एमजीएल ने दावा किया कीमत बढ़ने के बावजूद महानगरों में सीएनजी अब भी पेट्रोल से करीब 42 प्रतिशत सस्ती है जबकि पीएनजी के दाम एलपीजी से करीब आठ प्रतिशत कम हैं।

टॅग्स :मुंबईएलपीजी गैस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारSpecial Trains: पुरी-पटना रूट के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब साप्ताहिक हुई स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना