लाइव न्यूज़ :

मुंबई में आम लोगों को राहत, CNG 6 रुपये किलो और घरेलू PNG 3.50 रुपये प्रति घन मीटर सस्ती, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 31, 2022 20:19 IST

नयी कीमतें शुक्रवार से प्रभावी होगी। यह कमी तब की गई है जब केंद्र सरकार ने वैश्विक स्तर पर ईंधन के दाम में आई तेजी के बीच प्राकृतिक गैस के दाम एक अप्रैल से बढ़ाकर दोगुना से अधिक कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमूल्य वर्धित कर (वैट) को 13.5 प्रतिशत से घटाकर तीन प्रतिशत करने का फैसला किया है।घरेलू पीएनजी की खुदरी कीमत 36 रुपये घन मीटर हो जायेगी।सीएनजी का खुदरा मूल्य 60 रुपये प्रति किलो है।

मुंबईः गैस वितरण कंपनी महानगर गैस लिमिटेड ने सीएनजी (संपीडित प्राकृतिक गैस) के खुदरा मूल्य में छह रुपये प्रति किलो और पाइप के जरिये घरों में पहुंचने वाली रसोई गैस (पीएनजी) में 3.50 रुपये घन मीटर कम करने की घोषणा की है।

 

नयी कीमतें शुक्रवार से प्रभावी होगी। यह कमी तब की गई है जब केंद्र सरकार ने वैश्विक स्तर पर ईंधन के दाम में आई तेजी के बीच प्राकृतिक गैस के दाम एक अप्रैल से बढ़ाकर दोगुना से अधिक कर दिया है। एमजीएल ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि राज्य सरकार ने एक अप्रैल से प्राकृतिक गैस पर मूल्य वर्धित कर (वैट) को 13.5 प्रतिशत से घटाकर तीन प्रतिशत करने का फैसला किया है।

इस निर्णय के साथ मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में सीएनजी का खुदरा मूल्य 60 रुपये प्रति किलो और घरेलू पीएनजी की खुदरी कीमत 36 रुपये घन मीटर हो जायेगी। केंद्र सरकार द्वारा उत्पादकों के लिए मूल्य वृद्धि पर, एमजीएल के एक प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी नियत समय में आपूर्ति की कीमतों में भारी वृद्धि के प्रभाव का मूल्यांकन करेगी और उसके अनुसार अपनी खुदरा कीमतों में संशोधन करेगी।

टॅग्स :मुंबईउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत