लाइव न्यूज़ :

बहुराष्ट्रीय कंपनियों का गठबंधन भारत को जीवन रक्षक उत्पादों की आपूर्ति में जुटा है: डेलॉयट

By भाषा | Updated: April 26, 2021 23:22 IST

Open in App

वाशिंगटन, 26 अप्रैल परामर्श और अन्य सेवाएं देने वाली कंपनी डेलॉयट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पुनीत रंजन ने सोमवार को कहा कि बहुराष्ट्रीय कंपनियों का गठबंधन भारत में कोरोना वायरस मामलों में रिकार्ड वृद्धि को देखते हुए जीवन रक्षक चिकित्सा किट और उपकरणों की तत्काल आपूर्ति करने पर ध्यान देने को लेकर सहमति जतायी है। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी तत्काल 1,000 ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर भेजने की प्रक्रिया में है।

रंजन ने कहा कि भारत को जीवन रक्षक चिकित्सा किट और उपकरणों की तत्काल आपूर्ति के लिये अमेरिका की अन्य कंपनियों के साथ समुचित समन्वय किया जा रहा है।

डेलॉयट के भारतीय-अमेरिकी सीईओ ने लिंक्ड इन पोस्ट में कहा है, ‘‘बहुराष्ट्रीय कंपनियों के गठबंधन ने ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर और जनरेटर्स, टेलीहेल्थ एप्लीकेशन, घरों पर देखभाल के उपकरण और महत्वपूर्ण दवाओं की तत्काल डिलिवरी पर ध्यान देने को लेकर सहमति जतायी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश की जो तस्वीर सामने आयी है, वह काफी दु:खद है। दुनिया के दूसरे लोग भी इसे देख रहे हैं। मेरा मन हरियाणा में मेरी मां और डेलॉयट इंडिया के हमारे 50,000 पेशेवर सहयोगियों पर लगा है जो हमारे परिवार के सदृश्य हैं। उनमें से कई इस महामारी से प्रभावित हुए हैं।’’

डेलॉयट शुरूआती योगदान के तहत 1,000 ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर सोमवार को भारत भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा इस सप्ताह के अंत तक 11,000 ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर और भेजे जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?