लाइव न्यूज़ :

बहुपक्षीय विकास बैंकों को समावेशी, हरित वृद्धि को निजी पूंजी जुटाने में तेजी लाने की जरूरत: सीतारमण

By भाषा | Updated: October 26, 2021 22:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (एआईआईबी) जैसे बहुपक्षीय विकास बैंकों को समावेशी और हरित विकास के लिये निजी क्षेत्र की पूंजी जुटाने के कार्यों में तेजी लाने की जरूरत है।

एआईआईबी के संचालन मंडल की छठी सालाना बैठक में भाग लेते हुए वित्त मंत्री ने बहुपक्षीय बैंक से सामाजिक बुनियादी ढांचे के विकास के लिये निवेश अवसर तलाशने को भी कहा।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी और जलवायु संकट ने बहुपक्षीय विकास बैंकों (एमडीबी) के महत्व और बहुपक्षीय विकास वित्त के साथ राष्ट्रों के प्रयासों की आवश्यकता को रेखांकित किया है।

सीतारमण ने एआईआईबी को उसके भविष्य के प्रयासों के लिये भारत के सहयोग और समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने जवाबदेही, पारदर्शिता और परिचालन गुणवत्ता तथा निवेश सुनिश्चित करने को लेकर बीजिंग स्थित बैंक से ‘रेजिडेंट बोर्ड’ और क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित करने को कहा।

उन्होंने संचालन मंडल की ‘कोविड-19 संकट और कोविड के बाद समर्थन’ विषय पर गोलमेज चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में समय पर संरचनात्मक सुधारों के साथ-साथ भारत सरकार की तरफ से लाये गये सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज देश की आर्थिक पुनरुद्धार प्रक्रिया में महत्वपूर्ण रहे हैं।

प्रोत्साहन पैकेज में सूक्ष्म वित्त संस्थानों के लिये कर्ज गारंटी योजना, राष्ट्रीय निर्यात बीमा खाता के जरिये परियोजना निर्यात को लेकर कदम, उर्वरकों के लिये अतिरिक्त सब्सिडी और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराना शामिल है।

मंत्री ने कहा कि एक मजबूत सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था पर जोर के साथ कई कल्याणकारी योजनाओं ने अर्थव्यवस्था को प्रभावी ढंग से और कुशलता से बढ़ावा देने तथा विशेष रूप से गरीब और कमजोर लोगों के लिए जीवन एवं आजीविका की रक्षा करने में मदद की।

वित्त मंत्रालय के बयान के अनुसार, उन्होंने भारत सहित सदस्य देशों को वित्तीय सहायता प्रदान करने और कोविड से निपटने के प्रयासों में एआईआईबी के त्वरित कदम की सराहना की।

सीतारमण ने इस मौके पर मजबूत वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी परिवेश की मदद से व्यापक स्तर पर तेजी से चलाये गये टीकाकरण अभियान और एक अरब से अधिक टीकों की खुराक दिये जाने का भी जिक्र किया।

उन्होंने ‘वैक्सीन मैत्री’ पहल के तहत 95 देशों और संयुक्त राष्ट्र इकाइयों को भारत में तैयार सात करोड़ टीके की खुराक उपलब्ध कराये जाने का भी उल्लेख किया।

भारत एआईआईबी का संस्थापक सदस्य और दूसरा सबसे बड़ा शेयरधारक है। वर्ष, 2016 में गठित एआईआईबी में भारत की 7.65 प्रतिशत मतदान हिस्सेदारी जबकि चीन की 26.63 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस