लाइव न्यूज़ :

लगातार 11वें साल भी नहीं बढ़ी मुकेश अंबानी की सालाना पैकेज, 15 करोड़ रुपये पर बरकरार सैलरी

By भाषा | Updated: July 20, 2019 15:30 IST

Open in App
ठळक मुद्दे अंबानी ने स्वेच्छा से अपनी परिलब्धियां स्थिर रखने की अक्टूबर 2009 में घोषणा की थी। निखिल और हीतल दोनों को 2018-19 में 20.57-20.57 करोड़ रुपये का पैकेज दिया गया।

भारत के सबसे अमीर उद्यमी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी का वार्षिक वेतन पैकेज लगातार 11वें साल 15 करोड़ रुपये के स्तर पर बना रहा । कंपनी से मिलने वाली अंबानी की वार्षिक परिलब्धियां वर्ष 2008-09 से स्थिर हैं। कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार ‘‘चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी की कुल परिलब्धियां वार्षिक 15 करोड़ रुपये के स्तर पर बरकरार रखी गयी हैं।

यह कंपनी में प्रबंधकीय स्तर की परिलब्धियों को संतुलित रखने के विषय में स्वयं एक उदाहरण प्रस्तुत करते रहने की उनकी इच्छा को दर्शाता है।’’ इसी दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज में अंबानी के सभी पूर्णकालिक निदेशकों के मानदेय में अच्छी वृद्धि दर्ज की गयी है जिनमें उनके निकट संबंधी निखिल और हीतल मेसानी भी हैं।

मुकेश अंबानी के वित्त वर्ष 2018-19 की परिलब्धियों में 4.45 करोड़ रुपये वेतन एवं भत्ते के रूप में दिए गए। उनका वेतन एवं भत्ता 2017-18 में 4.49 करोड़ रुपये रहा था। अंबानी ने स्वेच्छा से अपनी परिलब्धियां स्थिर रखने की अक्टूबर 2009 में घोषणा की थी।

निखिल और हीतल दोनों को 2018-19 में 20.57-20.57 करोड़ रुपये का पैकेज दिया गया। एक साल पहले इन दोनों में से प्रत्येक को 19.99 करोड़ रुपये मिले थे। इसी दौरान कंपनी के कार्यकारी निदेशक पी.एम.एस. प्रसाद का मानदेय 8.99 करोड़ रुपये से बढ़कर 10.01 करोड़ रुपये किया गया।

इसी तरह कंपनी के तेल परिशोधन कारोबार के प्रमुख पवन कुमार कपिल का मानदेय भी 3.47 करोड़ रुपये से बढ़कर 4.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी के पूर्णकालिक निदेशकों में अंबानी के अलावा निखिल, हीतल, प्रसाद और कपिल शामिल हैं। 

टॅग्स :मुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारबदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन, 10 करोड़ रुपये दान, 100 कमरों के अतिथि गृह का निर्माण, उत्तराखंड पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज अध्यक्ष मुकेश अंबानी

कारोबारकौन हैं अरविंद श्रीनिवास, आदित पलिचा और कैवल्य वोहरा, अमीर लोगों की सूची में शामिल, आखिर क्या करते हैं युवा उद्यमी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें