लाइव न्यूज़ :

मोतीलाल ओसवाल ने वित्त वर्ष 2022-23 में 6.3 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान जताया

By भाषा | Updated: December 17, 2021 20:27 IST

Open in App

मुंबई, 17 दिसंबर घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने 'अनिश्चितता' का हवाला देते हुए वित्त वर्ष 2022-23 के लिए वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) अनुमान को घटाकर कर 6.3 प्रतिशत कर दिया है। विश्लेषण करने वाली कंपनियों के बीच यह सबसे कम अनुमान है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (एमओएफएसएल) ने शुक्रवार को अपने एक नोट में कहा कि अगले वित्त वर्ष के लिए उसका वृद्धि अनुमान 7.6 प्रतिशत की बाजार आम सहमति और भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के 8-8.5 प्रतिशत वृद्धि के आशावादी अनुमान से भी कम है।

आरबीआई ने पिछले सप्ताह अपनी बैठक में चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी में 9.5 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान दोहराया था। हालांकि केंद्रीय बैंक ने कहा था कि देश की वृद्धि अपनी क्षमता के हिसाब से काफी कम है और इस अंतराल को दूर करने में अभी कई वर्ष लगेंगे।

मोतीलाल ओसवाल टीम ने बाजार की आम सहमति की तुलना में कम वास्तविक जीडीपी विकास दर का अनुमान लगाते हुए कहा, "यह स्पष्ट है कि भारत में मुद्रास्फीति की तुलना में जीडीपी की वृद्धि के बारे में अधिक अनिश्चितता है। मुद्रास्फीति पूर्वानुमान मोटे तौर पर अपरिवर्तित रहते हैं और यह बाजार की आम सहमति और आरबीआई के अनुमानों के अनुरूप है।"

इसके अलावा कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 में वास्तविक आर्थिक वृद्धि दर 5.8 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है, जो आगे चल कर अर्थव्यवस्था के लिए और अधिक चुनौतियों का संकेत देता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें