लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-NCR में मदर डेयरी का गाय का दूध महंगा, जानें कितने लीटर रुपये हुआ महंगा

By भाषा | Updated: September 5, 2019 23:59 IST

मदर डेयरी द्वारा दिल्ली एनसीआर में 30 लाख लीटर दूध की आपूर्ति की जाती है। इसमें आठ लाख लीटर गाय का दूध होता है। इस साल मई में मदर डेयरी ने दूध कीमतों में दो रुपये लीटर की वृद्धि की थी।

Open in App
ठळक मुद्देछह सितंबर से गाय के दूध के आधा लीटर के पैक का दाम 23 रुपये और एक लीटर के पैक का दाम 44 रुपये प्रति लीटर होगा।मदर डेयरी के प्रवक्ता ने कहा कि पिछले दो तीन महीने में गाय के कच्चे दूध की खरीद पर उसे ढाई से तीन रुपये प्रति लीटर का अधिक भुगतान करना पड़ रहा है।

राजधानी की प्रमुख दूध आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में गाय के दूध का दाम दो रुपये बढ़ाकर 44 रुपये लीटर कर दिया है। यह वृद्धि शुक्रवार से लागू होगी। कंपनी ने कहा है कि वह किसानों से कच्चा दूध खरीदने के लिए अधिक भुगतान कर रही है। इस वजह से उसे गाय दूध के दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं।

हालांकि, कंपनी ने अन्य किसी दूध के दामों में वृद्धि नहीं की है। मदर डेयरी के प्रवक्ता ने कहा कि पिछले दो तीन महीने में गाय के कच्चे दूध की खरीद पर उसे ढाई से तीन रुपये प्रति लीटर का अधिक भुगतान करना पड़ रहा है।

प्रवक्ता ने कहा कि इस वजह से दूध के दाम में बढ़ोतरी की गई है। प्रवक्ता ने कहा कि छह सितंबर से गाय के दूध के आधा लीटर के पैक का दाम 23 रुपये और एक लीटर के पैक का दाम 44 रुपये प्रति लीटर होगा।

माना जा रहा है कि मदर डेयरी के बाद अमूल और पराग जैसी कंपनियां भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है। मदर डेयरी द्वारा दिल्ली एनसीआर में 30 लाख लीटर दूध की आपूर्ति की जाती है। इसमें आठ लाख लीटर गाय का दूध होता है। इस साल मई में मदर डेयरी ने दूध कीमतों में दो रुपये लीटर की वृद्धि की थी। गाय के दूध के मामले में एक लीटर के पैक में कोई वृद्धि नहीं की गई थी। उस समय गाय के दूध के आधा लीटर के पैक में एक रुपये की वृद्धि की गई थी। 

टॅग्स :दिल्लीमहँगाई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित