लाइव न्यूज़ :

विदेशों में तेजी के रुख से अधिकांश तेल तिलहन कीमतों में सुधार, सोयाबीन तिलहन में गिरावट

By भाषा | Updated: August 13, 2021 20:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अगस्त विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को अधिकांश तेल तिलहन के भाव सुधार के साथ बंद हुए जबकि सोयाबीन तेल रहित खल (डीओसी) के आयात किये जाने की खबर के बीच सोयाबीन दाना एवं लूज के भाव में गिरावट रही। बाकी तेल तिलहनों के भाव पूर्ववत रहे।

बाजार सूत्रों ने बताया कि मलेशिया एक्सचेंज में एक प्रतिशत की तेजी थी जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में 1.1 प्रतिशत की तेजी रही। विदेशी बाजारों की तेजी से स्थानीय तेल तिलहनों के भाव में भी मजबूती रही तथा सरसों तेल तिलहन, सोयाबीन तेल, बिनौला और कच्चा पॉम तेल (सीपीओ) एवं पामोलीन के भाव ऊंचे बोले गये। दूसरी ओर देश में डीओसी की कमी होने की खबर से किसानों को सोयाबीन बीज के लिए अधिक दाम खर्च करने पड़ रहे हैं। सोयाबीन के प्रमुख उत्पादक राज्य, मध्य प्रदेश के किसान डीओसी आयात का विरोध कर रहे हैं क्योंकि लगभग डेढ़ महीने में अगली फसल आने के बाद डीओसी का बाजार टूट जायेगा जिसकी इस साल किसानों को अच्छी कीमत मिली है और निर्यात भी काफी हुआ है। किसानों का कहना है कि अगर चार महीने पहले डीओसी का आयात होता तो उन्हें सोयाबीन बीज महंगे में नहीं खरीदना होता और उनकी लागत कम बैठती। इससे सोयाबीन दाना और लूज के भाव गिरावट के साथ बंद हुए जबकि दूसरी ओर स्थानीय मांग होने और शिकागो एक्सचेंज में तेजी की वजह से सोयाबीन तेलों के भाव मजबूती दर्शाते बंद हुए।

उन्होंने कहा कि घरेलू त्यौहारी मांग के कारण सरसों तेल तिलहनों के भाव मजबूती के साथ बंद हुए। मलेशिया एक्सचेंज में तेजी होने के कारण सीपीओ और पामोलीन तेलों के भाव में भी सुधार देखने को मिला।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,900 - 7,950 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 6,495 - 6,640 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,750 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,275 - 2,405 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,520 -2,570 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,605 - 2,715 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,100 - 17,600 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,100 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,900 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,650 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 12,080 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,400 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,700 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra Local Body Polls Result: महायुति 214, एमवीए 49, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, जानें किस पार्टी को कितनी सीटें

क्रिकेटस्मृति मंधाना श्रीलंका के खिलाफ पहले T20I में एक बड़ा मील का पत्थर हासिल करने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनी

भारतस्थानीय निकाय चुनावः 286 में से 212 सीट पर जीत?, अशोक चव्हाण बोले- भाजपा के 3,300 पार्षद निर्वाचित, जनवरी 2026 में 29 नगर निगमों चुनावों पर असर दिखेगा?

भारतबिहार में फाइनेंस कंपनियों के कर्ज से परेशान लोग आत्महत्या करने को मजबूर, पुलिस ने लिया गंभीरता से, ईओयू को दी कार्रवाई की जिम्मेदारी

भारतमुंबई निगम चुनावः नगर परिषद और पंचायत में करारी हार?, ठाकरे-पवार को छोड़ वीबीए-आरपीआई से गठजोड़ करेंगे राहुल गांधी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनागपुर नगर निगम चुनावः अगला महापौर भाजपा से हो, नितिन गडकरी ने कहा-विकास कार्य केवल एक ट्रेलर, "फिल्म अभी शुरू होनी बाकी है"

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: आज के ईंधन के दाम: दिल्ली, मुंबई से लेकर पटना तक; जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

कारोबारPost Office Scheme: 1000 हजार रुपये से शुरू करें पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम, 5 साल बाद मिलेगा 4 लाख का निवेश; जानें कैसे मिलेगा फायदा

कारोबारअब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानें तरीका और इसके फायदे

कारोबारखरीफ के लिए 425 करोड़ रुपए, किसानों से दलहन-तिलहन उपार्जन की केन्द्र ने दी स्वीकृति