लाइव न्यूज़ :

राज्यों के स्टाम्प शुल्क कम करने पर 80 प्रतिशत से ज्यादा संभावित ग्राहक घर खरीदेंगे: सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: June 21, 2021 22:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून राज्यों के स्टाम्प शुल्क कम करने की स्थिति में 80 प्रतिशत से ज्यादा संभावित ग्राहक घर खरीदने पर विचार कर सकते हैं। एक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गयी।

रियल्टी पोर्टल मैजिकब्रिक्स द्वारा इस महीने किए गए इस सर्वेक्षण में करीब 1,500 लोगों ने हिस्सा लिया।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "83 प्रतिशत लोगों ने कहा कि स्टाम्प शुल्क में कटौती किए जाने पर वे घर खरीदने के लिए प्रेरित होंगे जबकि 17 प्रतिशत लोगों ने कहा कि इसका उनके घर खरीदने के फैसले पर कोई असर नहीं पड़ेगा।"

इसमें कहा गया कि देश में संपत्ति के पंजीकरण और स्टाम्प शुल्क जैसे शुल्क औसतन पांच से नौ प्रतिशत के बीच होते हैं और इनका संपत्ति की कुल कीमत पर काफी असर पड़ता है।

मैजिकब्रिक्स के सीईओ सुधीर पई ने कहा, "हमने महाराष्ट्र में सितंबर 2020 से मार्च 2021 के बीच स्टाम्प शुल्क में कटौती की अवधि के दौरान घरों की बिक्री में 114 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। लेकिन स्टाम्प शुल्क में कटौती की अवधि के खत्म होने के बाद से बिक्री में कमी देखी जा रही है।"

उन्होंने कहा, "वर्क फ्रॉम होम का चलन तेज होने के साथ लोग अतिरिक्त कमरे के साथ बड़े आकार के घर तलाश रहे हैं और इसलिए राज्य सरकारों को स्टाम्प शुल्क कम करने पर विचार करना चाहिए जिससे घर खरीदारों पर बोझ कम होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें