लाइव न्यूज़ :

अधिक लोग जा रहे हैं कार्यस्थल, महामारी के बाद कारोबारी गतिविधियां उच्चतम स्तर पर : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: November 22, 2021 18:40 IST

Open in App

मुंबई, 22 नवंबर कोविड-19 महामारी शुरू होने के बाद पिछले सप्ताह कारोबारी गतिविधियां 14 प्रतिशत अंक (पीपी) के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। लोगों के कार्यस्थल पर लौटने से कारोबारी गतिविधियों में तेजी आई है। एक रिपोर्ट ने सोमवार को यह जानकारी दी गई।

नोमुरा इंडिया ‘बिजनेस रिजम्पशन इंडेक्स’ (एनआईबीआरआई) यानी कारोबार फिर से शुरू होने की गतिविधियों को मापने वाला सूचकांक 21 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 114 पर पहुंच गया जो इससे पिछले सप्ताह 110.3 था।

जापान की ब्रोकरेज कंपनी के अनुसार गूगल कार्यस्थल आवाजाही में 18.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

हालांकि, श्रम भागीदारी दर 39.8 प्रतिशत पर सुस्त रही है, जबकि बिजली मांग पिछले सप्ताह के मुकाबले 0.2 प्रतिशत बढ़ी है। इसमें पिछले सप्ताह हालांकि इसमें 5.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि दर के 9.2 प्रतिशत पर रहने का अनुमान लगाया है, लेकिन साथ ही कहा है कि आपूर्ति श्रृंखला की दिक्कतों की वजह से इसमें एक प्रतिशत की कमी रह सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव