लाइव न्यूज़ :

मूडीज ने एसबीआई के विदेशी मुद्रा बांड को दी गयी रेटिंग वापस ली

By भाषा | Updated: January 6, 2021 22:12 IST

Open in App

मुंबई, छह जनवरी अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज इनवेस्टर्स सर्विस ने बुधवार को देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (भारतीय स्टेट बैंक) के 10 अरब डॉलर के वैश्विक मध्यम अवधि के नोट कार्यक्रम के तहत अल्पकालीन विदेशी मुद्रा कार्यक्रम को दी गयी रेटिंग स्वेच्छा से वापस ले ली।

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब बैंक ने कथित रूप से मानक निर्गम (50 करोड़ डॉलर से ऊपर) के साथ डॉलर बांड बाजार में कदम रखा है। बांड बिक्री के बारे में पुष्टि को लेकर बैंक के चेयरमैन से जानकारी मांगी गयी, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। इसी तरह, रेटिंग वापसी को लेकर भी आधिकारिक प्रतिक्रिया फिलहाल नहीं मिल पायी है।

मूडीज ने कहा कि बैंक और उसकी शाखाओं की अन्य रेटिंग पहले की तरह बरकरार है और इस कदम का उस पर कोई असर नहीं हुआ है।

दस अरब डॉलर के विदेशी मुद्रा बांड की रेटिंग स्वेच्छा से वापस लिये जाने के बारे में मूडीज ने कहा, ‘‘उसने अपने कारोबारी कारणों से साख को वापस लेने का फैसला किया है।’’

इसका मतलब है कि एजेंसी की तरफ से साख वापसी स्वैच्छिक है क्योंकि वह केवल आग्रह पर ही रेटिंग प्रदान करती है।

मूडीज ने कहा कि रेटिंग वापसी उन निर्गमों (बांड) पर की गयी है, जिसे एसबीआई ने दुबई इंटरनेशनल फाइनेंस सेंटर, हांगकांग, लंदन और नसाऊ, फ्लोरिडा (अमेरिका) में एक काउंटी से जारी किये हैं।

एजेंसी ने बांड के आकार, मूल्य और परिपक्वता तारीख और कीमत आदि के बारे में कुछ नहीं बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें