लाइव न्यूज़ :

मॉयल ने मध्य प्रदेश में मैंगनीज अयस्क खनन की संभावनाओं का पता लगाने के लिये समझौते किये

By भाषा | Updated: June 25, 2021 19:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जून सार्वजनिक क्षेत्र की मॉयल ने शुक्रवार को कहा कि उसने मध्य प्रदेश के चार जिलों में मैंगनीज अयस्क खनन की संभावनाओं का पता लगाने के लिये मध्य प्रदेश सरकार और मध्य प्रदेश स्टेट माइनिंग कॉरपोरेशन लि. (एमपीएसएमसीएल) के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये।

मॉयल ने एक बयान में कहा कि ये चार जिले बालाघाट, जबलपुर, झाबुआ और छिंदवाड़ा हैं।

बयान के अनुसार, ‘‘मॉयल ने मध्य प्रदेश के चार जिलों-बालाघाट, जबलपुर, झाबुआ और छिंदवाड़ा- में मैंगनीज अयस्क खनन की संभावनाओं का पता लगाने के लिये राज्य सरकार और मध्य प्रदेश स्टेट माइनिंग कॉरपोरेशन लि. (एमपीएसएमसीएल) के साथ सहमत पत्र पर हस्ताक्षर किये।’’

मॉयल ने कहा कि राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (एनआरएससी) के अध्ययन के आधार पर, कंपनी ने व्यापक स्तर पर क्षेत्र में काम किया है। इसके बाद निर्दिष्ट स्थलों पर भूवैज्ञानिक मानचित्रण, नमूना, पेट्रोलॉजिकल (चट्टानों का अध्यन) अध्ययन और रसायनिक विश्लेषण किये गये हैं।

कंपनी ने मध्य प्रदेश सरकार से क्षेत्र को खनन कार्यों के लिये आरक्षित किये जाने का आग्रह किया है।

मध्य प्रदेश सरकार ने खनिज (परमाणु और हाइड्रोकार्बन ऊर्जा के अलावा) छूट नियम, 2016 के प्रावधान 67 (1) के तहत बालाघाट और छिंदवाड़ा जिलों में क्रमशः 850 वर्ग किमी और 487 वर्ग किमी क्षेत्र को खोज कार्यों के लिए आरक्षित किया है।

जबलपुर और झाबुआ के लिये आवेदन अभी प्रक्रिया में है।

इस्पात मंत्रालय के अधीन आने वाली मॉयल देश में मैंगनीज अयस्क की सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक