लाइव न्यूज़ :

मोदी कल जमा बीमा कार्यक्रम को संबोधित करेंगे

By भाषा | Updated: December 11, 2021 13:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को विज्ञान भवन में ‘जमाकर्ता प्रथम: पांच लाख रुपये तक गारंटीशुदा समयबद्ध जमा बीमा भुगतान’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पीएमओ ने कहा कि जमा बीमा के तहत सभी तरह के खाते मसलन बचत, सावधि, चालू और आवर्ती आते हैं। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में परिचालन कर रहे सहकारी बैंकों के जमा खाते भी आते हैं।

एक बड़े सुधार के तहत सरकार ने बैंक जमा बीमा कवर को एक लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया है।

जमा बीमा की सीमा को प्रति जमाकर्ता प्रति बैंक पांच लाख रुपये तक बढ़ाने के बाद पिछले वित्त वर्ष के अंत तक पूर्ण रूप से संरक्षित खातों की संख्या 98.1 प्रतिशत पर पहुंच गई है। यह 80 प्रतिशत के अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क से कहीं अधिक है।

जमा बीमा एवं ऋण गारंटी निगम ने अंतरिम भुगतान की पहली किस्त हाल में जारी की है। यह राशि 16 शहरी सहकारी बैंकों के जमाकर्ताओं को जारी की गई है। इन शहरी सहकारी बैंकों पर रिजर्व बैंक ने अंकुश लगाए हैं।

एक बयान में कहा गया है कि करीब एक लाख जमाकर्ताओं के वैकल्पिक बैंक खातों में 1,300 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs DC: आखिरी ओवर में डेविड मिलर के कमाल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई 6 विकेट से जीत

क्रिकेटआखिरी ओवर में 6,6,4... मिलर ने पलटा हारा हुआ मैच, फैंस रह गए हैरान

विश्व20 लाख बैरल तेल ले जा रहे भारतीय टैंकर पर ईरान की नौसेना ने किया हमला, बरसाई गोलीबारी

ज़रा हटकेVIRAL: बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में IPL जैसे भीड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?