लाइव न्यूज़ :

त्योहार से पहले मोदी सरकार का तोहफा, 40 लाख जूट किसान और पीएमयूवाई से 9.6 करोड़ परिवार को लाभ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 24, 2023 22:19 IST

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने संवाददाताओं से कहा कि मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने 200 रुपये प्रति रसोई गैस सिलेंडर की सब्सिडी पीएमयूवाई के लाभार्थियों को देने को मंजूरी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसब्सिडी प्रतिवर्ष 14.2 किलो के 12 एलपीजी सिलेंडर के लिये दी जाएगी।एक मार्च, 2023 की स्थिति के अनुसार पीएमयूवाई के तहत 9.59 लाभार्थी थे।लगभग औसत उत्पाद लागत में 63% मुनाफा देगा।

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों और किसानों को तोहफा दिया है। रमजान के दिन और रामनवमी से पहले खुशखबरी दी है। 40 लाख जूट के किसानों को फायदा मिलेगा।गरीब जनता पर बोझ न पड़े इसके लिए 2022 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को साल में 12 सिलेंडर और एक सिलेंडर पर 200 रुपए की सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया था।

 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दामों में अभी कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है तो इस सब्सिडी एक साल तक और बढ़ाने का निर्णय किया गया है। पिछले वर्ष जूट का MSP 4,750 रुपए प्रति क्विंटल था, उसमें 300 रुपए की बढ़ोत्तरी करके इसको 5,050 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है। ये लगभग औसत उत्पाद लागत में 63% मुनाफा देगा।

सरकार ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत 200 रुपये प्रति एलपीजी सिलेंडर सब्सिडी एक साल के लिये बढ़ा दी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों के दाम में वृद्धि के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। इस पहल से 9.6 करोड़ परिवार को लाभ होगा।

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने संवाददाताओं से कहा कि मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने 200 रुपये प्रति रसोई गैस सिलेंडर की सब्सिडी पीएमयूवाई के लाभार्थियों को देने को मंजूरी दी है। यह सब्सिडी प्रतिवर्ष 14.2 किलो के 12 एलपीजी सिलेंडर के लिये दी जाएगी। एक मार्च, 2023 की स्थिति के अनुसार पीएमयूवाई के तहत 9.59 लाभार्थी थे।

मंत्री ने कहा कि इससे 2022-23 में 6,100 करोड़ रुपये और 2023-24 में 7,680 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसमें सब्सिडी सीधे पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाती है। ठाकुर ने कहा कि विभिन्न अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों से एलपीजी की अंतरराष्ट्रीय कीमत तेजी से बढ़ी है। ऐसे में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एलपीजी की ऊंची कीमतों से बचाना महत्वपूर्ण है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पीएमयूवाई के तहत उपभोक्ताओं को सब्सिडी के रूप में समर्थन उन्हें एलपीजी के निरंतर उपयोग के लिए प्रोत्साहित करता है। पीएमयूवाई उपभोक्ताओं के बीच निरंतर एलपीजी अपनाने और उपयोग को सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है ताकि वे पूरी तरह से खाना पकाने का स्वच्छ ईंधन अपना सकें।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को महंगाई भत्ता और महंगाई राहत चार प्रतिशत बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर दी। इससे केंद्रीय सरकार के 47.58 लाख कर्मचारियों और 69.76 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा। मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति की बैठक के बाद सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने संवाददाताओं से कहा कि महंगाई भत्ता और महंगाई राहत बढ़ने से सरकारी खजाने पर सालाना 12,815.60 करोड़ रुपये का असर पड़ेगा।

कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्त एक जनवरी, 2023 से दी जाएगी। महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में वृद्धि स्वीकृत फार्मूले के आधार पर हुई है, जो सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित है।

टॅग्स :एलपीजी गैसभारत सरकारनरेंद्र मोदीNirmal Sitharamanअनुराग ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम