लाइव न्यूज़ :

जीएसटी क्षतिपूर्ति के लिये वित्त मंत्रालय ने 6,000 रुपये की अगली किस्त जारी की

By भाषा | Updated: January 18, 2021 20:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जनवरी वित्त मंत्रालय ने सोमवार को राज्यों को उनकी जीएसटी राजस्व क्षतिपूर्ति में कमी की भरपायी के लिये 6,000 करोड़ रुपये की 12वीं किस्त जारी की। इस प्रकार अब तक इस सुविधा के तहत राज्यों को कुल 72,000 करोड़ रुपये जारी किये जा चुके हैं।

केन्द्र सरकार ने माल एवं सेवाकर (जीएसटी) प्राप्ति में चालू वित्त वर्ष के दौरान आने वाली संभावित 1.10 लाख करोड़ रुपये की कमी को पूरा करने के लिये राज्यों के लिये एक विशेष उधारी खिड़की की शुरुआत की है। इसी के तहत राज्यों को हर सप्ताह क्षतिपूर्ति राशि जारी की जा रही है।

वित्त मंत्रालय ने सोमवार को जारी वक्तव्य में कहा की उसने जीएसटी क्षतिपूर्ति के लिये 6,000 करोड़ रुपये की 12वीं साप्ताहिक किस्त जारी की है। इस राशि में से 5,516.60 करोड़ रुपये की राशि 23 राज्यों को जारी की गई। वहीं 483.40 करोड़ रुपये की राशि विधानसभा वाले तीन संघ शासित प्रदेशों --दिल्ली, जम्मू कश्मीर और पुड्डुचेरी -- को जारी किये गये। ये राज्य भी जीएसटी परिषद के सदस्य हैं।

मंत्रालय ने बताया कि यह राशि 4.43 प्रतिशत की ब्याज दर पर उधार ली गई है। मंत्रालय ने कहा है, ‘‘अब तक जीएसटी में अनुमानित राजस्व कमी की 65 प्रतिशत राशि राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को जारी की जा चुकी है। इस राशि में से 65,582.96 करोड़ रुपये राज्यों को और 6,417.04 करोड़ रुपये की राशि विधानसभा वाले तीन संघ शासित प्रदेशों को जारी किये गये।

कुल मिलाकर अब तक 12 किस्तों में 72,000 करोड़ रुपये की राशि जीएसटी क्षतिपूर्ति के तौर पर जारी की जा चुकी है। यह राशि औसतन 4.70 प्रतिशत ब्याज पर प्रापत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें