लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्रालय, एनडीबी सामाजिक अवसंरचना वित्त पोषण, डिजिटल प्रौद्योगिकी पर संगोष्ठी आयोजित करेंगे

By भाषा | Updated: May 11, 2021 17:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मई वित्त मंत्रालय और न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) मिलकर सामाजिक अवसंरचना वित्त पोषण और डिजिटल प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल के महत्व पर एक संगोष्ठी का आयोजन करेंगे।

भारतीय ब्रिक्स चेयरमैनशिप 2021के तहत आर्थिक एवं वित्तीय साझेदारी एजेंडा के तहत इस संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इसे इस साल के अंत में होने वाले 13वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस आभासी संगोष्ठी का आयोजन 13 मई 2021 को किया जाएगा। वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ संगोष्ठी का उद्घाटन करेंगे और उसके बाद एनडीबी के अध्यक्ष माजकोस ट्रायजो का संबोधन होगा।

बयान के मुताबिक कोविड-19 महामारी ने सामाजिक अवसंरचना में निवेश करने के महत्व पर फिर से बल दिया है और उन्नत तथा उभरती अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों में डिजिटल प्रौद्योगिकी के महत्व को रेखांकित किया है।

इस संगोष्ठी में सार्वजनिक तथा निजी क्षेत्र के प्रतिभागी शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतियों को जीवन देती हैं सिविल सेवाएं

भारतलोकतंत्र में टकराव नहीं, सहयोग से आगे बढ़ता है देश

भारतदिल्ली आते ही टीम गठन?, जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष होंगे संजय झा, 12 महासचिव और 8 सचिव नियुक्ति, देखिए लिस्ट

भारतWatch: 'टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा', बंगाल चुनाव से पहले TMC नेता की वोटर्स को धमकी, मचा सियासी बवाल

स्वास्थ्यदक्षिण में पराबैंगनी किरणों का बढ़ता खतरा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट