लाइव न्यूज़ :

खान मंत्री ने राजस्थान के मुख्यमंत्री से नीलामी के अंतर्गत ज्यादा-से-ज्यादा ब्लॉक लाने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: July 20, 2021 22:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जुलाई कोयला और खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने खनिज क्षेत्र में सुधारों के क्रियान्वयन को लेकर राजस्थान में हुई प्रगति पर राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान जोशी ने गहलोत से नीलामी के अंतर्गत शीघ्रता से ज्यादा-से-ज्यादा ब्लॉक लाने को लेकर राज्य की सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया।

जोशी ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में हमारे द्वारा लाए गए खनिज सुधारों के क्रियान्वयन पर राज्य सरकारों के साथ समीक्षा बैठक की जा रही है। इसी कड़ी में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ समीक्षा बैठक हुई है।’’

उन्होंने कहा कि खनिज सुधारों से न केवल खनिज उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए व्यापक पैमाने पर रोजगार के अवसर और राजस्व भी सृजित होंगे।

उल्लेखनीय है कि केंद्र ने खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम में संशोधन करने के बाद इस साल मार्च में खनिज सुधारों की शुरुआत की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबोरे में चावल के साथ कचरा भी निकला, एफडीओ का फोन बंद, गोदाम से चलने वाली गाड़ियों की मनमानी

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल