लाइव न्यूज़ :

देश में खनिज उत्पादन जून में 23 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: September 22, 2021 23:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 सितंबर देश के खनिज उत्पादन में इस साल जून में सालाना आधार पर 23.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। बुधवार को जारी आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

खान मंत्रालय के बयान के अनुसार खनन और उत्खनन क्षेत्र के खनिज उत्पादन का सूचकांक जून 2021 में 105.5 रहा। यह जून 2020 के मुकाबले 23.1 प्रतिशत अधिक है।

बयान के अनुसार, ‘‘अप्रैल-जून, 2021-22 के दौरान संचयी वृद्धि पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 27.4 प्रतिशत रही।’’

मंत्रालय ने कहा कि जून, 2021 में महत्वपूर्ण खनिजों में कोयला उत्पादन 510 लाख टन, लिग्नाइट 34 लाख टन, प्राकृतिक गैस (प्रयुक्त) 271.4 करोड़ घन मीटर, पेट्रोलियम (कच्चा तेल) 25 लाख टन, बॉक्साइट 1739 हजार टन, क्रोमाइट 322 हजार टन और मैंगनीज 208 हजार टन रहा।

आंकड़े के अनुसार जून, 2020 की तुलना में जून, 2021 के दौरान उत्पादन में सकारात्मक वृद्धि दिखाने वाले महत्वपूर्ण खनिजों में क्रोमाइट, मैग्नेसाइट ,लौह अयस्क शामिल हैं। दूसरी तरफ जिन क्षेत्रों में वृद्धि में गिरावट रही, उनमें पेट्रोलियम (कच्चा तेल), सोना और हीरा शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब