लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में लाखों लोगों को बेरोजगारों को लाभ मिलना बंद हुआ

By भाषा | Updated: September 7, 2021 10:59 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, सात सितंबर (एपी) अमेरिका में लाखों की संख्या में लोगों को सोमवार से बेरोजगारी लाभ मिलना बंद हो गया। डेढ़ साल पहले आई कोरोना वायरस महामारी की वजह से वित्तीय रूप से प्रभावित लोगों के लिए अब गिने-चुने ही आर्थिक समर्थन कार्यक्रम बचे हैं।

सोमवार को अमेरिका में बेरोजगार लोगों को दिए जा रहे दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम बंद हो गए। इनमें एक स्वयं रोजगार में लगे लोगों तथा अस्थायी श्रमिकों को दिया जाने वाला बेरोजगारी लाभ है। एक अन्य कार्यक्रम के जरिये ऐसे लोगों को मदद दी जा रही थी जो छह महीने से अधिक से बेरोजगार हैं। जो बाइडन प्रशासन का 300 डॉलर साप्ताहिक का लाभ भी सोमवार को समाप्त हो गया।

एक अनुमान के अनुसार करीब 89 लाख लोगों को सभी या कुछ लाभ बंद हो जाएंगे।

हालांकि , व्हाइट हाउस ने राज्यों को प्रोत्साहन के धन के जरिये 300 डॉलर प्रति सप्ताह के लाभ को जारी रखने को कहा है , लेकिन अभी तक किसी भी राज्य ने ऐसा करने का विकल्प नहीं चुना है।

कई राज्य पहले ही संघीय कार्यक्रम से बाहर निकल चुके हैं क्योंकि कंपनियों की शिकायत थी कि उन्हें नियुक्ति के लिए पर्याप्त संख्या में लोग नहीं मिल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान