लाइव न्यूज़ :

माइक्रोटेक की 500 करोड़ रुपये के निवेश की योजना

By भाषा | Updated: December 3, 2021 17:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर बिजली उपकरण बनाने वाली कंपनी माइक्रोटेक अगले एक वर्ष में अपने इलेक्ट्रिक उत्पाद कारोबार को बढ़ावा देने के लिए 500 करोड़ रुपये निवेश की योजना बना रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह कहा।

कंपनी मुख्य रूप से अनुसंधान और विकास में निवेश करेगी और अपने उत्पादों के विनिर्माण में तेजी लाएगी।

माइक्रोटेक इंटरनेशनल के उप प्रबंध निदेशक सौरभ गुप्ता ने कहा, "हमने 250 करोड़ रुपये की आय के आंकड़े को पार कर लिया है। हम अगले एक साल में 400 करोड़ रुपये की आय को पार करने और 500 करोड़ रुपये का निवेश करने का लक्ष्य बना रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि उद्योग के अनुमानों के अनुसार घरेलू बिजली उपकरण बाजार 12 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ वर्ष 2025 तक लगभग 5.4 लाख करोड़ रुपये का हो जाएगा।।

गुप्ता ने कहा कि बिजली उपकरण बाजार में अपार संभावनाएं है, जिसका माइक्रोटेक एक भारतीय कंपनी होने के तौर पर लाभ उठाना चाहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब