लाइव न्यूज़ :

एमफाइन ने मूर स्ट्रेटेजिक वेंचर्स, बीनेक्स्ट और अन्य से 4.8 करोड़ डॉलर का वित्त जुटाया

By भाषा | Updated: September 29, 2021 11:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 सितंबर डिजिटल स्वास्थ्य स्टार्टअप एमफाइन ने बुधवार को कहा कि उसने मूर स्ट्रेटेजिक वेंचर्स और बीनेक्स्ट सहित कई कंपनियों से 4.8 करोड़ डॉलर (लगभग 356.1 करोड़ रुपये) जुटाए हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि वित्त जुटाने के नये चरण 'सीरीज सी राउंड' में मौजूदा निवेशकों , स्टेलारिस वेंचर पार्टनर्स, एसबीआई ग्रुप जापान, एसबीआई वेन कैपिटल सिंगापुर, हेरिटास कैपिटल, प्राइम वेंचर पार्टनर्स, वाई'एस इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड और अल्टेरिया कैपिटल ने भी हिस्सा लिया।

सीरिज सी राउंड से एमफाइन को देश भर में अपने अस्पताल, डायग्नोस्टिक्स और ई-फार्मेसी नेटवर्क का विस्तार करने आदि में मदद मिलेगी।

कंपनी ने अब तक इक्विटी और ऋण से करीब 7.5 करोड़ डॉलर जुटाए हैं।

एमफाइन के सीईओ और सह संस्थापक प्रसाद कोमपल्ली ने कहा कि कंपनी हर स्मार्टफोन को ग्राहकों के लिए उनके स्वास्थ्य का साथी और सभी डॉक्टरों के लिए फैसले लेने में मदद करने वाला सहायक बनाने के उद्देश्य से प्रौद्योगिकी में निवेश करना जारी रखेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें