लाइव न्यूज़ :

मेट्रो ब्रांड्स ने सेबी के पास आईपीओ के लिए दस्तावेज जमा कराए

By भाषा | Updated: August 21, 2021 15:22 IST

Open in App

फुटवियर क्षेत्र की खुदरा कंपनी मेट्रो ब्रांड्स ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए दस्तावेज जमा कराए हैं। दस्तावेजों के अनुसार, आईपीओ के तहत 250 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और शेयरधारकों द्वारा 2,19,00,100 शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी। कंपनी 10 करोड़ रुपये के आईपीओ-पूर्व नियोजन पर भी विचार कर सकती है। यदि ऐसा किया जाता है, तो नए निर्गम के आकार को घटाया जाएगा। कंपनी ने कहा है कि वह नए शेयरों की पेशकश से प्राप्त राशि का इस्तेमाल मेट्रो, मोची, वॉकवे और क्रॉक्स ब्रांड के तहत नए स्टोर खोलने तथा सामान्य कंपनी कामकाज के लिए करेगी। मार्च, 2021 तक 29 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के 134 शहरों में कंपनी के 586 स्टोर परिचालन में थे। कंपनी को चर्चित निवेशक राकेश झुनझुनवाला का समर्थन हासिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारयुद्ध ही युद्धः धैर्य बनाए रखे निवेशक?, सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने कहा-समय के साथ बाजार स्थिर होंगे?

कारोबारSEBI ने नुवामा के म्यूचुअल फंड में एंट्री को दी मंजूरी, स्पॉन्सर की भूमिका के रूप में मिला अप्रूवल

कारोबारHindenburg Row: गौतम अडानी ने सेबी की क्लीन चिट के बाद कहा- झूठी खबरें फैलाने वालों को देश से माफ़ी मांगनी चाहिए

कारोबारHindenburg case: सेबी ने हिंडनबर्ग मामले में अडानी समूह को दी क्लीन चिट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!