लाइव न्यूज़ :

मर्चेंट बैंकर सार्वजनिक निर्गमों की वाजिब कीमत का ध्यान रखेंः सेबी प्रमुख

By भाषा | Updated: December 22, 2021 17:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर बाजार नियामक सेबी के चेयरमैन अजय त्यागी ने सार्वजनिक निर्गमों में समुचित मूल्य-निर्धारण पर जोर देते हुए बुधवार को कहा कि मर्चेंट बैंकर समुदाय को नियमों का पालन शब्दों के साथ भावना के स्तर पर भी करना चाहिए।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के प्रमुख त्यागी ने मर्चेंट बैंकरों को निर्गम लाने के पहले जारीकर्ता कंपनी और निवेशकों दोनों के हितों के बीच सही संतुलन साधने के लिए व्यापक विचार-विमर्श करने की सलाह भी दी।

उन्होंने कहा, "यह कहने की जरूरत नहीं है कि किसी भी मध्यवर्ती के निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने पर सेबी जरूरी कदम उठाने से नहीं हिचकेगा।"

उनका यह बयान इस लिहाज से अहम है कि पिछले कुछ महीनों में सूचीबद्धता के समय कई शेयरों के भाव निर्गम के दौरान हुई बिक्री के भाव से कम रहे हैं।

सेबी चेयरमैन ने भारतीय निवेश बैंकर संघ (एआईबीआई) के वार्षिक समारोह में मर्चेंट बैंकरों की जिम्मेदारियों का उल्लेख करते हुए कहा कि निवेशकों के हितों के साथ निष्पक्षता का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "मर्चेंट बैंकरों को नियमों का पालन भावना के स्तर पर भी करना चाहिए।"

त्यागी ने कहा कि बाजार नियामक नए दौर की प्रौद्योगिकी कंपनियों के लिए अपने नियमों में बदलाव करेगा। उन्होंने कहा, "अमूमन ऐसी कंपनियां सूचीबद्धता के समय घाटे में होती हैं जिसका ध्यान नियामकीय ढांचा भी रखता है। अब तक मिले अनुभवों के आधार पर नियमों में जरूरी बदलाव भी किए जाएंगे।"

सेबी ने गत नवंबर में प्रौद्योगिकी कंपनियों के लिए नियमों में बदलाव पर एक परामर्श-पत्र जारी किया था। त्यागी ने कहा कि इसमें उठाए गए मुद्दों की जल्द ही समीक्षा की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?