लाइव न्यूज़ :

मर्सीडीज बेंज ने एसयूवी मेबैक जीएसएल 600 4मैटिक पेश की, कीमत 2.43 करोड़ रुपये से शुरु

By भाषा | Updated: June 8, 2021 21:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जून जर्मनी की प्रमुख ऑटो कंपनी, मर्सिडीज-बेंज ने मंगलवार को भारत में अपनी अल्ट्रा-लक्जरी एसयूवी 'मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस 600 4मैटिक' को बाजार में उतारा है, जिसकी कीमत 2.43 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने एक बयान में कहा कि मेबैक जीएलएस 600 फोंर-मैटिक कंपनी की अल्ट्रा-लक्जरी 'मर्सिडीज-मेबैक' रेंज की पहली पेशकश है। मर्सिडीज-मेबैक एस-क्लास के बाद, यह भारतीय बाजार में पेश किया जाने वाला एकमात्र दूसरा मेबैक मॉडल है।

मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ मार्टिन श्वेंक ने कहा, ‘‘भारत में एक एसयूवी के साथ लक्जरी मोटरिंग की कल्पना मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस 600 4मैटिक की शुरुआत के साथ की गई है।’’

कंपनी ने कहा कि उसने भारत में इसको आधिकारिक तौर पर पेशकश किये जाने से पहले ही वर्ष 2021 के लिए देश में 50 इकाइयों का पूरा कोटा बिक गया। इनकी डिलीवरी अगले कुछ हफ्तों में शुरू हो जाएगी।

श्वेन्क ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमने कार में ग्राहकों की भारी रुचि देखी। हमने भारत में पिछले कुछ वर्षों में एस मेबैक की 500 से अधिक इकाइयां बेची हैं। इसलिए, मेबैक रेंज के लिए एक मजबूत आकर्षण है।’’

उन्होंने कहा कि अगले आवंटन की डिलीवरी वर्ष 2022 की पहली तिमाही में शुरू होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब