लाइव न्यूज़ :

बंबई हाई कोर्ट में मेहुल चोकसी का हलफनामा, कहा-फरार नहीं हुआ, इलाज के लिए विदेश गया

By स्वाति सिंह | Updated: June 18, 2019 02:37 IST

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने 3 जून को बंबई हाई कोर्ट को बताया था कि पंजाब नेशनल बैंक से जुड़े करोड़ों रुपये के बैंक घोटाले में आरोपी कारोबारी मेहुल चोकसी ‘भगोड़ा और फरार’ है। 

Open in App

बैंक धोखाधड़ी में फंसे मेहुल चोकसी ने सोमवार को बंबई हाई कोर्ट एक हलफनामा दायर किया है।फरार हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी ने हलफनामे में अपनी बीमारी की देते हुए कहा कि वह अपनी बीमारी का इलाज कराने के लिए देश से बाहर है, वह फरार नहीं है। उसने कहा 'मैं इन दिनों एंटीगुआ में हूं और जांच में मदद करना चाहता हूं। लेकिन अगर कोर्ट को सही लगे तो वह जांच अधिकारी को एंटीगुआ भेजने का निर्देश दे सकता है।' 

उसने कहा 'मैं अपने खराब स्वास्थ्य के चलते यात्रा करने में असमर्थ हूं। लेकिन मैं भरोसा दिलाता हूं कि जैसे ही मैं चिकित्सकीय रूप से फिट हो जाऊंगा, भारत लौटूंगा। मैं विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए स्पेशल कोर्ट और जांच अधिकारी के समक्ष पेश होना चाहता हूं।' 

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने 3 जून को बंबई हाई कोर्ट को बताया था कि पंजाब नेशनल बैंक से जुड़े करोड़ों रुपये के बैंक घोटाले में आरोपी कारोबारी मेहुल चोकसी ‘भगोड़ा और फरार’ है। 

ईडी ने अपने हलफनामे में चोकसी की दो याचिकाओं को खारिज करने की मांग की जिनमें एक उसे भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने की अर्जी के खिलाफ है और दूसरी उसे उन लोगों से जिरह करने की अनुमति देने के लिए है जिनके बयानों को आधार बनाकर ईडी उसे भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करवाने की कोशिश कर रही है। 

टॅग्स :पीएनबी स्कैममेहुल चौकसी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से नहीं मिली राहत, सर्वोच्च अदालत ने भारत प्रत्यर्पण दी की मंजूरी

भारतबेल्जियम की अदालत ने मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने का दिया आदेश

भारत13000 करोड़ रुपये धोखाधड़ीः चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से फिर झटका, जमानत खारिज, सीबीआई की जीत, भारत आएगा भगोड़ा हीरा कारोबारी?

भारतनीरव मोदी का भाई नेहल अमेरिका में गिरफ्तार, पीएनबी घोटाला में नाम

भारतPNB Fraud: मुंबई कोर्ट ने मेहुल चोकसी के खिलाफ जारी किया गैर-जमानती वारंट, 55 करोड़ के ऋण धोखाधड़ी मामले कोर्ट सख्त

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम