लाइव न्यूज़ :

इटर्नल का लाभ 73 प्रतिशत बढ़कर 102 करोड़ रुपये, आखिर क्यों सीईओ पद छोड़ेंगे दीपिंदर गोयल, 1 फरवरी से प्रभावी, कौन संभालेगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2026 17:35 IST

पांच साल के कार्यकाल के लिए बोर्ड में उपाध्यक्ष और निदेशक के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है, जो शेयरधारकों की मंजूरी के बाद प्रभावी होगा।

Open in App
ठळक मुद्देइस्तीफा एक फरवरी से प्रभावी होगा।नया सीईओ नियुक्त करने को मंजूरी दी है।एक साल पहले 5,533 करोड़ रुपये था।

नई दिल्लीः जोमैटो और ब्लिंकिट का संचालन करने वाली इटर्नल का वित्त वर्ष 2025-26 की दिसंबर तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 72.88 प्रतिशत बढ़कर 102 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 59 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था। कंपनी के निदेशक मंडल (बोर्ड) ने एक बड़े नेतृत्व परिवर्तन के तहत दीपिंदर गोयल का प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पद से इस्तीफा मंजूर कर लिया है। उनका इस्तीफा एक फरवरी से प्रभावी होगा।

बोर्ड ने उन्हें पांच साल के कार्यकाल के लिए बोर्ड में उपाध्यक्ष और निदेशक के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है, जो शेयरधारकों की मंजूरी के बाद प्रभावी होगा। शेयर बाजार को दी गई सूचना के अनुसार, बोर्ड ने ब्लिंकिट के वर्तमान सीईओ अलबिंदर सिंह ढींडसा को एक फरवरी से 'इटर्नल' का नया सीईओ नियुक्त करने को मंजूरी दी है।

तीसरी तिमाही के दौरान इटर्नल का परिचालन राजस्व बढ़कर 16,315 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 5,405 करोड़ रुपये था। हालांकि, इस दौरान कंपनी का कुल खर्च भी बढ़कर 16,493 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 5,533 करोड़ रुपये था।

शेयरधारकों को लिखे एक पत्र में गोयल ने पद छोड़ने के कारण साझा किए। उन्होंने कहा, "पिछले कुछ समय से मेरा झुकाव कुछ नए विचारों की ओर बढ़ा है, जिनमें जोखिम और प्रयोग की अधिक संभावनाएं हैं। इस तरह के विचारों पर इटर्नल जैसी सार्वजनिक कंपनी के दायरे से बाहर काम करना बेहतर है।"

उन्होंने स्पष्ट किया कि इटर्नल को अपने वर्तमान व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित रखने और अनुशासित रहने की जरूरत है। यह बदलाव कंपनी को अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहने में मदद करेगा और उन्हें उन विचारों पर काम करने का अवसर देगा जो इटर्नल के व्यावसायिक जोखिम के अनुकूल नहीं हैं।

टॅग्स :जोमैटोशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारज़ोमैटो के कुछ दिन बाद Swiggy ने भी अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाई, अब ग्राहकों को प्रति ऑर्डर देने होंगे 2.59 रुपये ज़्यादा

कारोबारZomato ने फ़ूड डिलीवरी प्लेटफ़ॉर्म फ़ीस बढ़ाकर ₹14.90 प्रति ऑर्डर किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास