लाइव न्यूज़ :

मप्र में केन्द्र सरकार की योजना के तहत देश में सर्वाधिक सौर पंप लगाये गये: मंत्री

By भाषा | Updated: January 20, 2021 17:57 IST

Open in App

भोपाल, 20 जनवरी मध्यप्रदेश के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग ने कहा कि मध्यप्रदेश प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोज़गार अभियान के तहत सर्वाधिक सोलर पंप स्थापित कर देश में प्रथम स्थान पर है।

आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में डंग के हवाले से बुधवार को बताया गया कि केन्द्र सरकार ने पिछले साल कोविड-19 के लॉकडाउन के दौरान अपने पैतृक स्थानों पर वापस आए प्रवासी मज़दूरों को रोज़गार देने के लिये यह योजना शुरु की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ इस योजना के तहत 92.4 प्रतिशत सफलता हासिल करने के साथ मध्यप्रदेश के 24 जिलों में 3,490 के लक्ष्य के मुकाबले कुल 3,224 सौर पंप स्थापित किए गए थे, जो देश में अधिकतम है। सौर पंप स्थापना में श्रमिकों को 15 हजार श्रमिक दिवस रोज़गार मिला।’’

इस योजना के तहत छह राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और झारखंड के 116 जिलों में प्रवासी मज़दूरों को रोज़गार देने के लिए चिह्नित किया गया था।

डंग ने बताया कि मध्यप्रदेश के 24 जिलों को इस योजना में शामिल किया गया था। इसके तहत प्रवासी मज़दूरों को रोज़गार देने के लिए सोलर पंप स्थापित करने, सामुदायिक शौचालयों का निर्माण, आंगनबाड़ियां, कुएँ, ग्रामीण मंडियां, घरेलू पशु शेड, पंचायत भवन और वृक्षारोपण की गतिविधियाँ शुरू की गई थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

क्राइम अलर्टमां से दोस्ती, परिवार का भरोसा जीता और 10 साल की उसकी बेटी को 3 दरिंदों के हवाले किया, दर्द से चिल्लाने लगी तो नशे की गोली खिलाकर घर छोड़ा?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?