लाइव न्यूज़ :

मैट्रिमोनी 11 करोड़ रुपये में शादीसागा का अधिगहण करेगी

By भाषा | Updated: July 7, 2021 17:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली सात जुलाई शादी-समारोह से संबंधित सेवाएं प्रदान करने वाली मैट्रिमोनी.कॉम लि. ने बुधवार को कहा कि वह 11 करोड़ रुपये में बोटमेन टेक कंपनी को खरीदेगी जो ऑनलाइन शादी सेवा प्रदान करने वाली शादीसागा डॉट कॉम का संचालन करती है।

मैट्रिमोनी.कॉम ने शेयर बाजार को बताया कि यह समझौता उसकी पहुंच को उत्तर और पश्चिम क्षेत्र में बढ़ायेगा तथा अपनी उत्पाद क्षमताओं को मजबूत करने के साथ देशभर में सबसे बड़ी शादी से संबंधित सेवा प्रदान करने वाली कंपनी में रूप में उभरने में मदद करेगा।

मैट्रिमोनी.कॉम ने कहा, ‘‘वह बोटमैन टेक प्राइवेट लिमिटेड की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। इस रणनीतिक अधिग्रहण से हम उत्तर और पश्चिम क्षेत्र के बाजारों में अपनी पहुंच को बढ़ाकर ग्राहकों के लिए विकास और मूल्य में तेजी लाएंगे।’’

कंपनी ने कहा कि यह अधिग्रहण 31 जुलाई, 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा।

शादीसागा वर्ष 2015 में स्थापित हुई थी। यह ग्राहकों को शादी से संबंधित प्रबंधन का इंतजाम कराने के लिए एक मंच पर कई विक्रेताओं से संपर्क करने का विकल्प देती हैं।

मैट्रिमोनी.कॉम लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुरुगावेल जानकीरमन ने कहा कि शादी सेवाओं में कंपनी के ग्राहकों पर एक बड़ा प्रभाव पैदा करने की अपार संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि इस करार से कंपनी की उत्तर और पश्चिम क्षेत्र के बाजारों में पहुंच बढ़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें