लाइव न्यूज़ :

मास्टरकार्ड, यूएसएआईडी का ‘प्रोजेक्ट किराना’ पेश

By भाषा | Updated: November 19, 2020 18:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर वैश्विक भुगतान प्रौद्योगिकी कंपनी मास्टरकार्ड ने यूनाइटेड स्टेटस एंजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी) के साथ मिलकर ‘प्रोजेक्ट किराना’ की शुरुआत की है। इसका लाभ शुरुआत में उत्तर प्रदेश के चुनिंदा शहरों में 3,000 महिला किराना दुकानदारों को मिलेगा।

मास्टरकार्ड ने एक बयान में कहा कि इस कार्यक्रम का मकसद महिलाओं द्वारा चलायी जाने वाली किराना दुकानों पर डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना, वित्तीय समावेशन का दायरा बढ़ाना और आय माध्यमों को विस्तार देना है।

कंपनी ने कहा कि पुरुषों महिलाओं की गैर बराबरी के कारण दुनिया भर में महिलाओं के स्वामित्व वाले कारोबारों की संख्या कम है। इसके चलते ऐसे कारोबारों की शुरुआत, विकास और फलने-फूलने के मामले कम होते हैं। इन कमियों को दूर करने के लिए मास्टरकार्ड और यूएसएआईडी ने ‘वीमेन्स ग्लोबल डेवलपमेंट एंड प्रोसपेरिटी इनीशिएटिव’ (डब्ल्यू-जीडीपी) के तहत साझेदारी कर प्रोजेक्ट किराना की शुरुआत की है।

मास्टरकार्ड के विभागाध्यक्ष (दक्षिण एशिया) पौरूष सिंह ने एक वर्चुअल कार्यक्रम में इस साझेदारी की घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘‘ यह एक मजबूत पहल है। वैश्विक स्तर पर मास्टरकार्ड ने छोटे और लघु व्यवसायों को कोविड-19 से पूर्व के स्तर पर पहुंचाने के लिए 25 करोड़ डॉलर की प्रतिबद्धता जतायी है। जबकि भारत में वह इसके लिए 250 करोड़ रुपए (3.3 करोड़ डॉलर) की प्रतिबद्धता रखती है।’’

इसके लिए कंपनी ने कई पहल शुरू की हैं। बैंकिंग, डिजिटल भुगतान, बचत, कर्ज और बीमा जैसे विषयों पर वित्तीय और डिजिटल साक्षरता कौशल का निर्माण करना, माल के आवागमन का प्रबंधन, बही खातों का हिसाब्र-किताब, बजट प्रबधंन और ग्राहक निष्ठा से जुड़े कौशल को बेहतर करना इसमें शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान