लाइव न्यूज़ :

मास्टरकार्ड ने इंस्टामोजो में ली हिस्सेदारी

By भाषा | Updated: June 28, 2021 23:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून वैश्विक स्तर पर काम करने वाली भुगतान-समाधान प्रौद्योगिकी कंपनी मास्टरकार्ड ने डिजिटल मंच इंस्टामोजो में कुछ हिस्सेदारी खरीदी है। यह सौदा कितने में हुआ, इसकी घोषणा नहीं की गयी है।

इंस्टामोजा छोटे कारोबारियों और स्वरोजगार करने वाले लोगों की मदद करने वाला डिजिटल मंच है।

मास्टरकार्ड ने सोमवार को एक बयान में कहा कि इस निवेश के माध्यम से वह लाखों की संख्या में सूक्ष्म , लघु और मझोली इकाइयों को सरल समाधान प्रस्तुत कर उन्हें तेजी से डिजिटल प्रौद्योगिकी अपनाने में मदद करना चाहती है। इससे वे आनलाइन स्टोर चलाने , डिजिटल भुगतान प्राप्त करने की क्षमता बनाने और इस महामारी के दौर में बिना भौतिक संपर्क किए ग्राहकों को जोड़ने में समर्थ हो सकेंगे।

बयान में कहा गया है कि इंस्टामोजो के मंच से जुड़ने के बाद ऐसी इकाइयों को पूरी तरह से सक्रिय ऑनलाइन स्टोर से सम्पर्क हो चुका होगा। इसमें भुगतान और माल भेजने , विपणन, कर्ज और लॉजिस्टिक्स की सुविधा भी जुड़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें