लाइव न्यूज़ :

मारुति सुजुकी का उत्पादन अक्टूबर में 26 प्रतिशत घटकर 1,34,779 इकाई

By भाषा | Updated: November 10, 2021 23:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर घरेलू वाहन कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया का उत्पादन अक्टूबर, 2021 में सेमीकंडक्टर (चिप) की कमी के कारण 26 प्रतिशत घटकर 1,34,779 इकाई रहा। एक साल पहले की इसी महीने में यह 1,82,490 इकाई का था।

कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कमी के कारण पिछले महीने वाहनों का उत्पादन प्रभावित रहा। कंपनी ने इसके असर को कम करने के लिए हरसंभव उपाय किए।

कंपनी ने बताया कि पिछले महीने उसका कुल यात्री वाहन उत्पादन 1,30,763 इकाई रहा, जो अक्टूबर 2020 में 1,76,942 इकाई का था। कंपनी की ऑल्टो और एस-प्रेसो मॉडल जैसी मिनी कारों का उत्पादन पिछले महीने 23,632 इकाई रहा। यह एक साल पहले के इसी महीने में 31,779 इकाई था।

इसी तरह वैगनआर, सेलेरियो, इग्निस, स्विफ्ट, बलेनो और डिजायर समेत अन्य कॉम्पैक्ट कारों का उतपादन भी अक्टूबर, 2021 में घटकर 62,824 इकाई का हो गया। इससे पिछले वर्ष के इसी महीने में यह 1,02,666 इकाई का था।

कंपनी का सितंबर, 2021 महीने में कुल उत्पादन सालाना आधार पर 51 प्रतिशत घटकर 81,278 इकाई रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें