लाइव न्यूज़ :

मारुति सुजुकी ने किया एलान, अप्रैल 2020 से डीजल कारों की बिक्री होगी बंद

By भाषा | Updated: April 26, 2019 09:53 IST

कंपनी के विटारा ब्रेजा और एस-क्रॉस जैसे मॉडल अभी सिर्फ डीजल इंजन के साथ आते हैं। वहीं स्विफ्ट, बलेनो, डिजायर, सिआज और एर्टिगा जैसी कारें डीजल के साथ पेट्रोल इंजन संस्करण में भी आती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी की कुल घरेलू बिक्री में डीजल वाहनों की हिस्सेदारी करीब 23 प्रतिशत है।कंपनी के चेयरमैन आर. सी. भार्गव ने संवाददाताओं से कहा, ''एक अप्रैल 2020 से हम डीजल कारें नहीं बेचेंगे।''

कार बनाने वाली सबसे बड़ी घरेलू कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अगले साल एक अप्रैल डीजलकारों की बिक्री बंद करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। कंपनी ने भारत स्टेज (बीएस) छह उत्सर्जन मानक अगले साल से लागू किये जाने के मद्देनजर यह कदम उठाया है।

कंपनी की कुल घरेलू बिक्री में डीजल वाहनों की हिस्सेदारी करीब 23 प्रतिशत है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में 4.63 लाख डीजल कारों की बिक्री की थी।

कंपनी के विटारा ब्रेजा और एस-क्रॉस जैसे मॉडल अभी सिर्फ डीजल इंजन के साथ आते हैं। वहीं स्विफ्ट, बलेनो, डिजायर, सिआज और एर्टिगा जैसी कारें डीजल के साथ पेट्रोल इंजन संस्करण में भी आती हैं।

कंपनी ने अगले साल से हल्के वाणिज्यिक वाहन सुपर कैरी के डीजल संस्करण की भी बिक्री बंद करने का फैसला किया है। यह वाहन अब केवल पेट्रोल और सीएनजी संस्करण में उपलब्ध होगा। डीजल वाहनों के बारे में पूछे जाने पर कंपनी के चेयरमैन आर. सी. भार्गव ने संवाददाताओं से कहा, ''एक अप्रैल 2020 से हम डीजल कारें नहीं बेचेंगे।''

हालांकि, उन्होंने कहा कि यदि बीएस-छह मानक के डीजल कार की मांग आती है तो कंपनी इस दिशा में आगे बढ़ सकती है और इसके अनुकूल डीजल मॉडल विकसित कर सकती है। भार्गव ने कहा, ''एक अप्रैल 2020 से हम डीजल कारों की बिक्री बंद कर देंगे।

आगे बीएस-छह डीजल कारों के प्रति उपभोक्ताओं का रुख देखने के बाद यदि हमें लगा कि इन कारों का बाजार है तो हम कुछ ही समय में इस तरह का कार तैयार कर लेंगे।’’ 

टॅग्स :मारुति सुजुकीडीजलकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक्साइज ड्यूटी में कमी वाले फ़ैसले को मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सराहा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: दिल्ली, मुंबई से लेकर जयपुर तक, जानें आज पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम