लाइव न्यूज़ :

मारुति की बिक्री अप्रैल की तुलना में मई में 71 प्रतिशत घटी

By भाषा | Updated: June 1, 2021 15:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की कुल बिक्री अप्रैल की तुलना में मई में 71 प्रतिशत घटकर 46,555 इकाई रह गई। अप्रैल में कंपनी ने 1,59,691 वाहन बेचे थे। कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़ने और लॉकडाउन की वजह से विभिन्न राज्यों में वाहनों की आपूर्ति प्रभावित होने का असर कंपनी की बिक्री पर पड़ा है।

इसके अलावा वाहन कंपनी ने औद्योगिक इस्तेमाल के लिए ऑक्सीजन को चिकित्सा इस्तेमाल के लिए स्थानांतरित करने को एक मई से 16 मई तक अपना उत्पादन भी बंद किया था।

कंपनी ने कहा कि मई में डीलरों को उसकी आपूर्ति 75 प्रतिशत घटकर 35,293 इकाई रह गई, जो इससे पिछले महीने 1,42,454 इकाई रही थी।

माह के दौरान कंपनी की मिनी कारों...आल्टो और एस-प्रेसो की बिक्री 81 प्रतिशत घटकर 4,760 इकाई रह गई। अप्रैल में यह आंकड़ा 25,041 इकाई का रहा था।

कॉम्पैक्ट खंड...स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर की बिक्री 72 प्रतिशत घटकर 20,343 इकाई रह गई, जो अप्रैल में 72,318 इकाई रही थी।

मध्यम आकार की सेडान सियाज की बिक्री घटकर 349 इकाई रह गई। अप्रैल में यह 1,567 इकाई रही थी।

कंपनी के यूटिलिटी वाहनों विटारा ब्रेजा, एस-क्रॉस और एर्टिगा की बिक्री 75 प्रतिशत घटकर 6,355 इकाई रह गई, जो एक महीने पहले 25,484 इकाई रही थी। मई में कंपनी का निर्यात 35 प्रतिशत घटकर 11,262 इकाई रह गया। अप्रैल में कंपनी ने 17,237 वाहनों का निर्यात किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 10वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें