लाइव न्यूज़ :

मारुती ने ख़राब मोटर जनरेटर बदलने के लिए 1,81,754 गाड़ियों को वापस बुलाया

By भाषा | Updated: September 3, 2021 17:00 IST

Open in App

देश की सबसे बड़ी वाहन विनिर्माता कंपनी मारुती सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने खराब मोटर जनरेटर बदलने के लिए सियाज, विटारा ब्रेज़ा और एक्सएल6 समेत अलग-अलग मॉडल की 1,81,754 कारों को वापस मंगाया है। मारुती सुजुकी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट कंपनी होने के नाते तथा ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने सियाज, एर्टिगा, विटारा ब्रेज़्ज़ा, एस क्रॉस और एक्सएल6 के कुछ पेट्रोल मॉडल को वापस मंगाने का निर्णय किया है। कंपनी ने कहा कि 4 मई, 2018 से 27 अक्टूबर, 2020 के बीच निर्मित मॉडलों की 1,81,754 इकाइयों में खराबी की जांच करने को लेकर यह निर्णय लिया गया है। संभावित सुरक्षा खामियों को दूर करने के लिए विश्व स्तर पर इस तरह के अभियान चलाए जाते हैं। मारुती सुजुकी ने कहा, ‘‘ग्राहकों के हित को ध्यान में रखते हुए मारुति सुजुकी ने बिना कोई शुल्क लिए मोटर जेनरेटर पुर्जे की जांच/बदलने के लिए प्रभावित वाहनों को स्वेच्छा से वापस बुलाने का निर्णय लिया है।’’ वाहन विनिर्माता ने कहा कि प्रभावित गाड़ियों के मालिकों को कंपनी की आधिकारिक कार्यशाला द्वारा संपर्क किया जा रहा है। कंपनी ने कहा कि पुर्जा बदलने का काम नवंबर 2021 के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगा, तब तक ग्राहकों से अनुरोध है कि वे जलजमाव वाले क्षेत्रों में वाहन चलाने से बचें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारतीय ग्राहक पर राज, 102.5 अरब अमेरिकी डॉलर की कमाई?, आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल ने तोड़े रिकॉर्ड, मारुति सुजुकी का लाभ 8 प्रतिशत बढ़कर 3,349 करोड़ रुपये

कारोबारजीएसटी दरों में कटौती, वाहन कीमत में कमी?, त्योहार में झमाझम बिक रहे कार, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा की बंपर कमाई

कारोबारGST Rates List 2025: जीएसटी में कमी और पहले दिन रिकॉर्ड, 30000 वाहन की बिक्री, नवरात्र में और कमाई की उम्मीद

कारोबारGST New Rate: 22 सितंबर से लागू, 45000 से 1000000 रुपये तक होंगी कार की कीमत कम, महिंद्रा, टाटा, हुडई, मारुति सुजुकी की ऑल्टो से लेकर मर्सिडीज-बेंज तक

भारतमारुति सुजुकी ने लॉन्च की Victoris SUV, जानें फीचर्स और डीटेल्स...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?