लाइव न्यूज़ :

बाजार में तीन दिन से जारी गिरावट पर विराम, सेंसेक्स 209 अंक चढ़ा

By भाषा | Updated: July 29, 2021 17:43 IST

Open in App

मुंबई, 29 जुलाई शेयर बाजारों में पिछले तीन कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर बृहस्पतिवार को विराम लगा और मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 209 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में तेजी से बाजार में मजबूती आयी।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत रुख नरम रखने की बात दोहराये जाने से वैश्विक बाजारों में तेजी आयी, जिसका सकारात्मक असर घरेलू शेयर बाजार पर भी पड़ा।

कारोबारियों के अनुसार डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती तथा कुछ चुनिंदा प्रमुख शेयरों में सौदों को पूरा करने के लिये की गयी लिवाली से बाजार को और गति मिली।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 209.36 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,653.07 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, एनएसई निफ्टी 69.05 अंक यानी 0.44 प्रतिशत मजबूत होकर 15,778.45 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील सर्वाधिक 6.87 प्रतिशत लाभ में रहा। इसके अलावा, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, एचसीएल टेक, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज में अच्छी तेजी रही।

दूसरी तरफ, मारुति, पावरग्रिड, बजाज ऑटो और आईटीसी समेत अन्य शेयरों में 2.21 प्रतिशत तक की गिरावट रही।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘सकारात्मक वैश्विक रुख और धातु तथा आईटी शेयरों में मजबूत लिवाली से बाजार को समर्थन मिला। इसके अलावा कुछ चुनिंदा प्रमुख शेयरों में सौदों को पूरा करने के लिये की गयी लिवाली से भी बाजार में तेजी आयी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘फेडरल रिजर्व के मौद्रिक नीति रुख नरम बनाये रखने और मासिक बांड खरीद कार्यक्रम के निकट और मध्यम अवधि में बदलाव की बहुत कम संभावना भारत समेत उभरते बाजारों के लिये अच्छी साबित हुई।’’

मोदी के अनुसार हाल की गिरावट के बाद मझोली और छोटी कंपनियों के शेयरों में लिवाली की गयी।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक और चीन में प्रौद्योगिकी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर घबराहट में लिवाली के बाद वैश्विक बाजार पटरी पर आयी...चीन का निवेशकों को शांत करने के प्रयास से भी बाजार को मदद मिली।’’

उन्होंने कहा कि अमेरिका में बुनियादी ढांचा के लिये बड़े वित्तीय पैकेज को अंतिम रूप दिये जाने की खबर और उससे मांग बढ़ने की उम्मीद से धातु शेयरों में जोरदार तेजी आयी।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग, तोक्यो और सियोल लाभ में रहें। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी मध्याह्न कारोबार में सकारात्मक रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाार में ब्रेंट क्रूड 0.43 प्रतिशत मजबूत होकर 74.19 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 9 पैसे मजबूत होकर 74.29 पर बंद हुई।

शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने 2,274.77 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें