लाइव न्यूज़ :

शीर्ष 10 कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण में 60,198 करोड़ रुपये की वृद्धि

By भाषा | Updated: December 27, 2020 10:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह संयुक्त रूप से 60,198.67 करोड़ का वृद्धि हुई। इसमें सर्वाधिक लाभ इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को हुआ।

इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (आरआईएल), हिन्दुस्तान यूनिलीवर लि. (एचयूएल), इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक और भारती एयरटेल भी लाभ में रहीं।

दूसरी तरफ एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस के बाजार मूल्यांकन में गिरावट दर्ज की गयी।

इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 19,849.41 करोड़ रुपये उछलकर 5,26,627.07 करोड़ रुपये पहुंच गया।

टीसीएस का एमकैप 17,204.68 करोड़ रुपये बढ़कर 10,91,362.33 करोड़ रुपये जबकि एचयूएल की बाजार हैसियत 16,035.72 करोड़ रुपये बढ़र 5,63,881.75 करोड़ रुपये पहुंच गयी।

भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 3,518.83 करोड़ रुपये बढ़कर 2,82,079.59 करोड़ रुपये जबकि कोटक महिंद्रा बैंक 2,544.02 करोड़ रुपये की तेजी के साथ 3,88,414.04 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

रिलायंस इंडसट्रीज लि. का एमकैप 1,046.01 करोड़ रुपये बढ़कर 12,64,021.09 करोड़ रुपये पहुंच गया।

दूसरी तरफ, एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 7,755 करोड़ रुपये घटकर 7,69,364.60 करोड़ रुपये जबकि एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 4,445.63 करोड़ रुपये कम होकर 4,41,728.42 करोड़ रुपये पर आ गया।

बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 4,121.69 करोड़ रुपये कम होकर 3,12,360.19 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का एमकैप 2,263.57 करोड़ रुपये घटकर 3,54,590.10 करोड़ रुपये पर आ गया।

सर्वाधिक मूल्यांकन वाली कंपनियों में आरआईएल शीर्ष पर रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, इन्फोसिस, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

अवकाश के कारण कम कारोबारी दिवस वाले सप्ताह में बीएसई सेंसेक्स में 12.85 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की तेजी आयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें