लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.62 लाख करोड़ रुपये घटा

By भाषा | Updated: November 28, 2021 14:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 2,62,146.32 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहीं।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाले सूचकांक सेंसेक्स में 2,528.86 अंक यानी 4.24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सिर्फ भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में ही बीते सप्ताह बढ़ोतरी हुई।

समीक्षाधीन सप्ताह में बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 41,518.24 करोड़ रुपये घटकर 4,10,670.50 करोड़ रुपये रह गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 38,440.66 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 15,30,109.51 करोड़ रुपये पर आ गया।

इसी तरह इन्फोसिस की बाजार हैसियत 37,950.03 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 7,10,925.34 करोड़ रुपये तथा एचडीएफसी की 33,067.68 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 4,96,168.98 करोड़ रुपये रह गई।

भारतीय स्टेट बैंक के बाजार मूल्यांकन में 29,852.83 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,19,902.97 करोड़ रुपये पर आ गया। आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 28,567.03 करोड़ रुपये घटकर 5,01,039.91 करोड़ रुपये रह गया।

इसी तरह एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 26,873.77 करोड़ रुपये घटकर 8,25,658.59 करोड़ रुपये पर और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 14,778.93 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,48,570.82 करोड़ रुपये पर आ गया।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की बाजार हैसियत 11,097.15 करोड़ रुपये घटकर 12,74,563.64 करोड़ रुपये रह गई।

इस रुख के उलट भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 12,769.55 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,05,009.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इस गिरावट के बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष 10 कंपनियों में पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई, बजाज फाइनेंस तथा भारती एयरटेल का स्थान रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें