लाइव न्यूज़ :

Share Market: सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों का MCap 1.65 लाख करोड़ रुपये घटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 23, 2025 11:07 IST

Share Market: सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही।

Open in App

Share Market: सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 1,65,784.9 करोड़ रुपये की गिरावट आई। शेयर बाजार में मंदड़िया रुख के बीच सबसे ज्यादा नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 628.15 अंक या 0.82 प्रतिशत नीचे आया।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 133.35 अंक या 0.58 प्रतिशत के नुकसान में रहा। समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 53,185.89 करोड़ रुपये घटकर 13,69,717.48 करोड़ रुपये रह गया। भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 44,407.77 करोड़ रुपये घटकर 9,34,223.77 करोड़ रुपये पर आ गया।

आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 18,235.45 करोड़ रुपये घटकर 8,70,579.68 करोड़ रुपये रह गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 17,962.62 करोड़ रुपये घटकर 5,26,684.38 करोड़ रुपये पर आ गया। इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 17,086.61 करोड़ रुपये घटकर 7,53,700.15 करोड़ रुपये रह गया।

आईटीसी की बाजार हैसियत 11,949.42 करोड़ रुपये घटकर 5,01,750.43 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी बैंक की 2,555.53 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 12,94,152.82 करोड़ रुपये रह गई। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मूल्यांकन 401.61 करोड़ रुपये घटकर 6,43,955.96 करोड़ रुपये पर आ गया। इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 14,547.3 करोड़ रुपये बढ़कर 16,61,369.42 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 384.33 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,20,466.75 करोड़ रुपये रही। सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस और आईटीसी का स्थान रहा।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सSensex
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?