लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.80 लाख करोड़ रुपये घटा

By भाषा | Updated: October 3, 2021 10:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,80,534.34 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में आईटी क्षेत्र की कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस रहीं।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार पूंजीकरण में ही बढ़ोतरी हुई।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,282.89 अंक या 2.13 प्रतिशत टूट गया। शुक्रवार को सेंसेक्स में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट आई।

समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 52,526.53 करोड़ रुपये घटकर 13,79,487.23 करोड़ रुपये रह गया।

इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में 41,782.4 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 7,06,249.77 करोड़ रुपये पर आ गया। एचडीएफसी की बाजार हैसियत 22,643.11 करोड़ रुपये घटकर 4,90,430.74 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक की 21,095.77 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 4,79,985.13 करोड़ रुपये पर आ गई।

इस दौरान बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 16,438.9 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,54,026.68 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 10,410.41 करोड़ रुपये टूटकर 8,76,329.45 करोड़ रुपये पर आ गया।

सप्ताह के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 9,222.14 करोड़ रुपये घटकर 6,34,977.04 करोड़ रुपये पर और कोटक महिंद्रा बैंक का 6,415.08 करोड़ रुपये के नुकसान से 3,95,563.67 करोड़ रुपये रह गया।

इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 25,294.38 करोड़ रुपये के उछाल से 15,99,346.41 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

भारतीय स्टेट बैंक की बाजार हैसियत में 9,773.33 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 4,03,169.33 करोड़ रुपये रहा।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें