लाइव न्यूज़ :

विनिर्माण क्षेत्र ने जुलाई में पकड़ा जोर, तीन महीनों की सबसे तेज वृद्धि

By भाषा | Updated: August 2, 2021 11:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अगस्त मांग में सुधार और कोविड-19 के स्थानीय प्रतिबंधों में ढील के बीच भारत के विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में जुलाई 2021 में पिछले तीन महीनों की सबसे तेज वृद्धि देखी गई।

एक मासिक सर्वेक्षण ने सोमवार को यह बात कही गई।

मौसमी रूप से समायोजित आईएचएस मार्किट भारत विनिर्माण क्रय प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) जून के 48.1 अंक से बढ़कर जुलाई में 55.3 अंक हो गया, जो तीन महीनों में सबसे मजबूत वृद्धि दर है।

पीएमआई के तहत 50 से अधिक अंक का अर्थ है कि गतिविधियों में विस्तार हो रहा है, जबकि 50 से नीचे का अंक संकुचन को दर्शाता है।

आईएचएस मार्किट में अर्थशास्त्र की संयुक्त निदेशक पोलीन्ना डी लीमा ने कहा, ‘‘भारतीय विनिर्माण उद्योग को जून में हुई गिरावट से उबरते हुए देखना उत्साहजनक है। उत्पादन तेज गति से बढ़ा और एक तिहाई से अधिक कंपनियों ने मासिक उत्पादन में बढ़ोतरी की बात कही।’’

लीमा ने आगे कहा कि कैलेंडर वर्ष 2021 के दौरान औद्योगिक उत्पादन में 9.7 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि जुलाई में रोजगार के मोर्चे पर भी हालात में थोड़ा सुधार हुआ, हालांकि इस बारे में कुछ भी ठोस कहना अभी जल्दबाजी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें