लाइव न्यूज़ :

जनवरी में मजबूत हुईं देश में विनिर्माण गतिविधियां: पीएमआई

By भाषा | Updated: February 1, 2021 11:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक फरवरी कुल बिक्री में तेजी तथा नये निर्यात ऑर्डरों के दम पर जनवरी में भारत के विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में तीन महीने की सबसे अच्छी वृद्धि दर्ज की गयी। कंपनियों ने नये ऑर्डरों के चलते जनवरी महीने के दौरान विनिर्माण तेज किया। एक सर्वेक्षण में सोमवार को यह जानकारी दी गयी।

आईएचएस मार्केट का विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) जनवरी में बढ़कर 57.7 पर पहुंच गया। यह दिसंबर में 56.4 पर रहा था। यह पिछले तीन महीने की सबसे अच्छी तेजी है।

पीएमआई का 50 से ऊपर रहना बताता है कि गतिविधियों में तेजी आयी है, जबकि 50 से कम पीएमआई गतिविधियों में संकुचन का संकेत देता है।

आईएचएस मार्केट की सहायक निदेशक (अर्थशास्त्र) पॉलियेना डी लीमा ने कहा, ‘‘भारत के विनिर्माण क्षेत्र का पीएमआई जनवरी में सकारात्मक रहा है। देश में कारोबारी धारणा में लगातार छठे महीने सुधार हुआ है और 2020 के मध्य में कोविड-19 संबंधी सुस्ती से अर्थव्यवस्था उबर रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कारखाने लगातार विनिर्माण तेज कर रहे हैं और नये काम मिलने से पता चलता है कि निकट भविष्य में क्षमता बढ़ाने की गुंजाइश है। साल की शुरुआत में नौकरियों में कमी आयी है लेकिन यह कमी पिछले 10 महीने में सबसे कम रही है।’’

मांग में सुधार के बाद भी जनवरी में विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार के अवसर कम हुए हैं। जो कंपनियां नियुक्तियां करने से बच रही हैं, उनका कहना है कि वे कार्यबल को न्यूनतम रखने के सरकार के परामर्श को मान रही हैं।

मुद्रास्फीति के मोर्चे पर कीमतों का दबाव बढ़ा है। इसका कारण आपूर्ति श्रृंखला के पक्ष में क्षमता पर आया दबाव है।

इस बीच टीकाकरण की शुरुआत, विपणन के बजट में विस्तार और नियोजित परियोजनाओं से कारोबारी धारणा में सुधार हुआ है। कंपनियों ने कोविड-19 टीके का स्वागत किया है और वृद्धि की संभावनाओं के प्रति अधिक आशावान हो गयी हैं। यह स्थिति निवेश और रोजगार सृजन के लिये अनुकूल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम