लाइव न्यूज़ :

कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल्स का अधिग्रहण करेगी मणिपाल हॉस्पिटल्स

By भाषा | Updated: November 2, 2020 12:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली/बेंगलुरु, दो नवंबर मणिपाल हॉस्पिटल्स ने भारत में कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल्स के अधिग्रहण के लिए पक्का करार किया है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि यह सौदा 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का बैठेगा।

मणिपाल हॉस्पिटल्स ने सोमवार को कहा कि उसका इरादा कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल्स लि. (कोलंबिया एशिया) में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिगहण का है। इस अधिग्रहण से उसे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहुंच का विस्तार करने में मदद मिलेगी।

एक बयान में कहा गया है कि दोनों इकाइयों के सामूहिक रूप से 15 शहरों में 27 अस्पताल हो जाएंगे। इन अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या 7,200 तथा कर्मचारियों की संख्या 10,000 से अधिक होगी। इसके अलावा दोनों इकाइयों के अस्पतालों में डॉक्टरों की संख्या 4,000 से अधिक होगी।

बयान में कहा गया है कि सालाना आधार पर इन अस्पतालों में 40 लाख से अधिक मरीजों का इलाज होता। यह देश के सबसे बड़े स्वास्थ्य सेवा प्रदाता नेटवर्क में शामिल हो जाएगा। नियामकीय मंजूरियों के बाद स्वामित्व का स्थानांतरण मणिपाल हॉस्पिटल्स को किया जाएगा।

मणिपाल एजुकेशन एंड मेडिकल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. रंजन पई ने कहा, ‘‘कोलंबिया एशिया का अधिग्रहण हमारी रणनीति के अनुरूप है। इससे मरीजों को सेवाओं के लिए हमारी पहुंच का विस्तार होगा।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा